{"_id":"614373b38ebc3e35e94a63b4","slug":"crime-unnao-news-knp6525632193","type":"story","status":"publish","title_hn":"सई नदी में मिला किसान का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सई नदी में मिला किसान का शव
विज्ञापन
सई नदी पुल के नीचे जलकुंभी में शव मिलने के बाद लगी भीड़। संवाद
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौरावां। सई नदी में अधेड़ का शव मिला। उसकी पहचान रायबरेली थानाक्षेत्र के बछरावां थानाक्षेत्र निवासी किसान सुंदर रावत के रूप में हो पाई। वह नौ सितंबर से लापता था। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
करदहा गांव के पास गुरुवार शाम सई नदी में एक शव पड़ा देखा गया। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। कई दिन पुराना होने से आसपास के लोग उसे पहचान नहीं पाए। एसओ मुकेश वर्मा ने 11 सितंबर को दर्ज कराई गई अधेड़ की गुमशुदगी की सूचना के आधार पर घटना स्थल से तीन किमी दूर रायबरेली जिले के बछरावां थानाक्षेत्र के सैदपुर बेहटा गांव निवासी कमला व उसके परिजनों को बुलवाया। कमला ने शव की पहचान अपने लापता पति सुंदर रावत (50) के रूप में की। कमला ने बताया कि उसके पति 10 सितंबर को मौरावां के करदहा में आयोजित होने वाले जलविहार मेला जाने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद वह रात में नहीं लौटा था। काफी तलाश के बाद भी जब पता नहीं चला तो 11 सितंबर को मौरावां थाने में पति की गुमशुदगी की तहरीर दी थी। हालांकि पत्नी या परिजनों ने हत्या या किसी तरह कोई अन्य आरोप नहीं लगाया है।
घटना की जानकारी पर सीओ विक्रमाजीत सिंह भी पहुंचे। शुुरुआती जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। सीओ ने बताया कि परिजनों से बात की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तफ्तीश के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।