{"_id":"6130b9d38ebc3e7a1837234d","slug":"crime-unnao-news-knp649615888","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाखिला न होने से दुखी छात्रा ने जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दाखिला न होने से दुखी छात्रा ने जान दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज। कक्षा 11 में दाखिला न होने से क्षुब्ध छात्रा ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। शव लटका देख परिजन बहवास हो गए। पिता व अन्य परिजन दाखिला न होने की वजह स्पष्ट नहीं कर पाए।
सोहरामऊ थाना क्षेत्र के दतौली गांव निवासी रामकरन की तीन बेटियों में सबसे बड़ी खुशबू (17) ने इस बार 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। उसे कक्षा 11 में दाखिला लेना था। पिता रामकरन के अनुसार बेटी खुशबू ने दाखिले के लिए पाठकपुर व रानीपुर के इंटर कालेजों में प्रयास किया।किन्हीं कारणों से दाखिला नहीं हो पाया। दाखिला न होने से बेटी कुछ दिन से गुमसुम रह रही थी। गुरुवार को उसने घर के कमरे में फंदे से लटककर जान दे दी। मां ममता देवी कमरे में पहुंची तो बेटी को लटका देख बदहवास हो गई। घटना की जानकारी पुलिस मौके पहुंची और जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
एसओ अखिलेशचंद्र पांडेय ने बताया कि पिता ने 11वीं कक्षा में दाखिला न होने से क्षुब्ध होकर जान देने की तहरीर दी है। दाखिला न हो पा ने की वजह वह स्पष्ट नहीं कर सका। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।