फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

स्कूल की दीवार गिरने से छात्रा की मौत, हंगामा

Mon, 30 Aug 2021 05:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 05:44 PM IST
विज्ञापन
crime
छात्रा शालिनी की मौत पर बिखलते परिजन। संवाद - फोटो : UNNAO
पुरवा। कंपोजिट विद्यालय में बाउंड्रीवाल के निर्माण के दौरान निर्माण सामग्री लेकर पहुंचे ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से स्कूल की दीवार गिर गई। हादसे में दीवार के पास खड़ी विद्यालय की कक्षा सात की छात्रा की मलबे में दबकर मौत हो गई। पास खड़ी चचेरी बहन शव देख बेहोश हो गई।
विज्ञापन

बनिगांव में कंपोजिट विद्यालय की बाउंड्रीवाल बनाने का काम चल रहा है। स्कूल में टीकाकरण का पता लगाने के लिए संतोष लोधी की 11 वर्षीय बेटी कक्षा सात की छात्रा शालिनी अपनी चचेरी बहन 14 वर्षीय शिवानी के साथ स्कूल गेट पर पहुंची। वहां टीककरण नहीं हो रहा था। दोनों बाउंड्रीवाल के पास खड़ी हो गईं। बाउंड्रीवाल में प्लास्टर किया जा रहा था। इसी दौरान ग्राम प्रधान ऊषा देवी का देवर विपिन ट्रैक्टर से निर्माण सामग्री लेकर स्कूल पहुंचा। परिसर में सीमेंट की बोरियां उतारकर ट्रैक्टर बाहर निकालने लगा। ट्राली की टक्कर लगने से बाउंड्रीवाल भरभराकर पास खड़ी शालिनी पर गिर गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मलबे में दबी शालिनी को देख चचेरी बहन शिवानी बेहोश हो गई। निर्माण कार्य में लगे मजदूरों ने मलबे से शालिनी के शव को बाहर निकाला। इसी बीच परिजन भी मौके पर पहुंच गए और बेहोश हुई मृतका की चचेरी बहन शिवानी को सीएचसी पहुंचाया। इलाज के दौरान होश आने और हालत सामान्य होने पर उसे घर भेज दिया गया। ट्रैक्टर छोड़कर चालक विपिन भाग निकला।
विज्ञापन

मृतका के मामा अर्जुन ने घटना पर संदेह जताया। कहा जिस जगह की घटना बताई जा रही है वहां से खून काफी दूर पड़ा है। हालांकि कई मजदूरों के बयान के आधार पर एसडीएम ने ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से दीवार गिरने और मलबे में दबने से शालिनी की मौत की बात कही है। मृतका की मां लक्ष्मी की तहरीर पर पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल से छात्रा शालिनी के शव को लेकर घर पहुंचे परिजनों ने पुलिस के सामने ही हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों ने उचित मुआवजा दिलाए जाने और चालक की गिरफ्तारी की मांग की। कोतवाल अजय कुमार त्रिपाठी ने घटना की जानकारी एसडीएम राजेश चौरसिया व सीओ विक्रमाजीत को दी। मौके पर पहुंचे एसडीएम व सीओ ने परिजनों को कार्रवाई व मुआवजा दिलाने का भरोसा दिलाया। परिजनों के न मानने पर क्षेत्रीय विधायक अनिल सिंह मौके पर पहुंचे और अपने पास से 50 हजार की आर्थिक सहायता दी। शासन से भी आर्थिक मदद दिलाने का भरोसा दिया। परिजनों के शांत होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

मृत छात्रा शालिनी का पिता संतोष मुंबई में रहकर रिक्शा चलाता है। परिजनों ने उसे घटना की जानकारी दी। बेटी की मौत की खबर सुनकर पिता बदहवास हो गया। उसने जल्द घर पहुंचने की बात परिजनों से कही है। वहीं बेटी की मौत से मां लक्ष्मी, दो बड़ी बहनों व भाई मनीष का रोकर बुरा हाल है। शव से बिलख रही मां लक्ष्मी ने बताया कि उसकी बेटी ने जन्माष्टमी पर व्रत रखा था।

छात्रा शालिनी का फाइल फोटो। संवाद

छात्रा शालिनी का फाइल फोटो। संवाद- फोटो : UNNAO

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed