फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

मृत बच्चे के बाद जच्चा की भी मौत

Wed, 18 Aug 2021 05:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 05:14 PM IST
विज्ञापन
crime
बांगरमऊ। मृत बच्चा पैदा होने के बाद जच्चा की मौत हो गई। ससुर का आरोप है कि मायके पक्ष के लोगों ने बहू के गंभीर बीमारी से ग्रसित होने की बात छिपा शादी कर दी। उसकी मौत की सूचना पर मायके पक्ष के लोगों ने शादी का सामान व जेवर लेने की बात कह मारपीट की। मृतका के पिता ने मौत की वजह को जानने के लिए पुलिस से पोस्टमार्टम कराने की मांग की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

पन्नीटोला निवासी संजय का विवाह दो वर्ष पूर्व सीतापुर के थाना मिश्रिख के ग्राम औरंगाबाद निवासी रामप्रकाश की पुत्री चांदनी से हुआ था। मंगलवार की सुबह उसे प्रसव पीड़ा हुई। पति संजय उसे लेकर सीएचसी पहुंचा। वहां चांदनी ने मृत बच्चे को जन्म दिया। कुछ देर बाद चांदनी की भी हालत बिगड़ गई। डॉक्टर ने सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालत नाजुक देख जिला अस्पताल न ले जाकर परिजन उसे नर्सिंगहोम ले गए। जांच के बाद डॉक्टर ने चांदनी को मृत घोषित कर दिया। पति संजय शव को लेकर घर आया और मायके पक्ष को सूचना दी। मृतका के पिता रामप्रकाश घर पहुंचे और बेटी की मौत को संदिग्ध बता पुलिस को तहरीर देकर पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मृतका के ससुर राधेश्याम का आरोप है कि मृतका के मायके पक्ष के लोग उसके घर पहुंचे और शादी में दिया गया सामान व जेवर की मांग की। विरोध करने पर मारपीट की। बताया कि शादी से पहले चांदनी गंभीर बीमारी से ग्रसित थी। उसके घरवालों ने बीमारी की बात छिपाकर शादी कर दी। शादी के बाद से बहू का इलाज चल रहा है। कोतवाल मुकुल प्रकाश वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed