फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

बेटे से आजिज बुर्जर्ग का दर्द सुन घर पहुंचे डीएम

Thu, 12 Aug 2021 10:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
crime
पीड़ित बुजुर्ग से उनके घर पहुंच कर जानकारी लेते डीएम रवींद्र कुमार व एएसपी शशि शेखर सिंह। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। बेटे द्वारा प्रताड़ित किए जाने की शिकायत पर डीएम व एएसपी खुद वृद्ध के साथ उसके घर पहुंच गए। पिता के साथ गलत बर्ताव करने वाले बेटे को फोन कर बुलाया तो वह दहशत में सामने नहीं आया। वृद्ध दंपती की सुरक्षा के लिए एक सिपाही उनके घर पर तैनात किया गया है।
विज्ञापन

कल्याणी देवी निवासी राधामोहन मिश्र ने डीएम रवींद्र कुमार को शिकायती पत्र देकर बताया कि उन्होंने अपने बेटे व बहू के गलत बर्ताव से तंग आकर संपत्ति से बेदखल कर दिया था। वह 12 दिन पत्नी समेत घर से बाहर रहा। तीन दिन पहले फिर से घर आया और तो प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। वृद्ध की दास्तां सुन डीएम ने एएसपी शशि शेखर सिंह को फोन कर बुलाया और वृद्ध के साथ उसके घर पहुंच गए। सदर कोतवाल अनिल सिंह भी उनके साथ पहुंचे। बेटे के घर पर न मिलने पर डीएम के निर्देश पर एएसपी ने वृद्ध के बेटे को फोन कर बुलवाया। मंदिर में होने की बात कह बेटे ने फोन काट दिया और पुलिस की दहशत में घर नहीं पहुंचा। एएसपी ने बताया कि बुजुर्ग के कहने पर उसके बेटे को एक अवसर दिया गया है। दोबारा शिकायत मिलती है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed