{"_id":"61112dd88ebc3efcdb22b0cf","slug":"crime-unnao-news-knp645179941","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में युवक की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में युवक की मौत, साथी घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज। भल्ला फार्म-कालूखेड़ा संपर्क मार्ग के सरायजोगा गांव के पास तेज रफ्तार लोडर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत और पीछे बैठा दोस्त घायल हो गया। हेलमेट न लगा होने से सिर में गंभीर चोट से युवक की जान चली गई।
सोहरामऊ थाने मे तैनात चौकीदार रामखेलावन का पौत्र धर्मेंद्र (22) ने सावन के सोमवार पर व्रत रखा था। सोमवार सुबह वह बाइक से पड़ोस के साथी सुधीर (20) के साथ केले लेने के लिए भल्लाफार्म गया था। वहां से घर लौटते वक्त सरायजोगा संपर्क मार्ग पर कालूखेड़ा की ओर जा रहे लोडर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। धर्मेंद्र की हालत नाजुक देख हैलट अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया गया। रास्ते में धर्मेंद्र की मौत हो गई। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। लखनऊ में एक बैटरी कारखाने में काम करता था।
मृतक के पिता रंजीत की दो माह पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। बेटे की मौत के बाद जवान पौत्र का शव देख रामखेलावन तड़प उठा। मां सीमा भी बदहवास हो गई। एसओ अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि लोडर के नंबर को ट्रेस किया जा रहा है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।