फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

सड़क हादसों में सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत, चार घायल

Tue, 03 Aug 2021 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
crime
मृतक शीतला प्रसाद का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : UNNAO
चकलवंशी/ औरास। लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर कस्बा मियांगज व एक्सप्रेसवे पर चार सड़क हादसों में बाइक सवार सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत हो गई और उसकी पत्नी समेत चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

गांव कुलहा गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक शीतला प्रसाद (75) मंगलवार को अपनी पत्नी रामश्री (70) के साथ मियागंज के मोहल्ला बड़ी बाजार में 20 वर्षों से रह रहे थे। मंगलवार दोपहर 12 बजे रामश्री को साथ लेकर बाइक से मियागंज सीएचसी में कोविड वैक्सीन लगवाने जा रहे थे। कस्बा मियागंज के बड़ी बाजार के पास बांगरमऊ की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने शीतला प्रसाद की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। शीतला प्रसाद को सीएचसी में मृत घोषित कर दिया। पत्नी का इलाज चल रहा है। शीतला प्रसाद 13 वर्ष पूर्व शिक्षक पद से सेवानिवृत्त हुए थे। तीन बेटों में धर्मेंद्र कुमार लखनऊ पीजीआई में एलटी के पद पर कार्यरत है। दूसरा बेटा जितेंद्र कुमार इनकम टैक्स में बाबू है। राजेंद्र प्रसाद सैफई पीजीआई में डेंटल चिकित्सक की पोस्ट पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन

वहीं चकलवंशी निवासी कन्हैयालाल की पत्नी ममता (42) अपने बेटे सौरभ के साथ मंगलवार सुबह बाइक से हैदराबाद जा रहीं थी। मियागंज चौराहे के पास ब्रेकर पर बाइक से उछलकर गिर गई। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। गांव हमीरपुर निवासी विपिन (26) मंगलवार को बाइक से रसूलाबाद बाजार से घर जा रहा था। मुंशीगंज व रसूलाबाद के बीच में ऊंची पुलिया पर बाइक उछलने से वह नीचे गिर गया। इससे घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार भोर पहर अटिया गांव के पास आगे चल रहे कंटेनर में पीछे से तेज रफ्तार ट्रक भिड़ गया। हादसे में ट्रक का क्लीनर मुजफ्फरनगर के थाना सिखेड़ा के बिहारी गांव निवासी 21 वर्षीय आदिल घायल हो गया। वह ट्रक चालक मुश्ताक के साथ मुजफ्फरनगर से ट्रक लेकर एक्सप्रेसवे के रास्ते गुवाहाटी जा रहा था। गंभीर हालत में उसे पीएचसी औरास से ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।

सीएचसी मियागंज में घायल शीतला प्रसाद की पत्नी रामश्री। संवाद

सीएचसी मियागंज में घायल शीतला प्रसाद की पत्नी रामश्री। संवाद- फोटो : UNNAO

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed