{"_id":"60fdb13d8ebc3e585d6dd6c1","slug":"crime-unnao-news-knp6423918198","type":"story","status":"publish","title_hn":"लहूलुहान कर बाइक छीनकर भागा, पकड़ा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लहूलुहान कर बाइक छीनकर भागा, पकड़ा गया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरास। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर औरास के सई नदी पुल के पास शनिवार की रात बाइक सवार से मारपीट कर एक युवक उसकी बाइक छीनकर लखनऊ की तरफ भाग गया। सूचना मिलने पर यूपीडा की सतर्कता टीम ने पीछा कर आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस युवक को मानसिक विक्षिप्त बता रही है।
औरास थाना क्षेत्र के गांगन निवासी रंगीलाल शनिवार की रात लगभग आठ बजे बाइक से लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे के रास्ते लखनऊ से औरास लौट रहा था। औरास सई नदी पुल के पास एक युवक ने हाथ देकर बाइक रुकवाई। बाइक रुकते ही युवक ने बाइक की चाबी निकाल ली और रंगीलाल का हेलमेट छीनकर उसके सिर पर ताबड़तोड़ वारकर घायल कर दिया।
जान बचाने के लिए रंगीलाल एक्सप्रेसवे से नीचे कूद गया। आरोपी युवक बाइक लूटकर लखनऊ की तरफ भाग गया। पीड़ित ने यूपीडा के सुरक्षा कर्मियों को घटना की जानकारी दी। यूपीडा की एंबुलेंस ने घायल रंगीलाल को औरास पीएचसी में भर्ती कराया और आरोपी का लगभग एक किमी पीछा कर बाइक सहित पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक हरप्रसाद अहरवार ने बताया युवक बिहार का रहने वाला है और मानसिक रूप से बीमार है । उसके परिजनों को सूचना दी गई है। उनके आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।