{"_id":"60e0a0388ebc3e61327435ee","slug":"crime-unnao-news-knp6380800119","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेसवे पर हादसा, दो यूपीडा कर्मी समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेसवे पर हादसा, दो यूपीडा कर्मी समेत तीन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरास। एक्सप्रेसवे पर शनिवार तड़के पंचमखेड़ा गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर व उसके गिरकर सड़क पर बिखरे प्लास्टिक के पाइपों को हटा रहे यूपीडा के पेट्रोलिंग कर्मियों को डीसीएम ने चपेट में ले लिया। हादसे में दो कर्मियों समेत तीन लोग घायल हो गए। पेट्रोलिंग वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। यूपीडा के सहायक सुरक्षाधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर डीसीएम कब्जे में ली है।
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे के यूपीडा लखनऊ पैकेज पांच के सहायक सुरक्षा अधिकारी चंद्र प्रकाश वर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शनिवार तड़के तीन बजे वह सुरक्षा कर्मचारी भूमिराज सिंह, तरुण कुमार, प्रमोद कुमार, अनिरुद्ध कुमार और चालक सुरेंद्र कुमार के साथ यूपीडा के पेट्रोलिंग वाहन से बांगरमऊ से औरास की तरफ आ रहे थे। तभी औरास के पंचमखेड़ा गांव के पास गाजियाबाद से प्लास्टिक के पाइप लादकर लखनऊ जा रहा ट्रेलर आगे चल रहे वाहन से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ट्रेलर में लदे पाइप सड़क पर फैल गए। हादसा देख पेट्रोलिंग वाहन पर सवार सभी सुरक्षा कर्मचारी राहत और बचाव कार्य में लग गए। तभी तेज गति से आ रहे कन्नौज के छिबरामऊ थाना क्षेत्र के नगरिया सकरारा निवासी डीसीएम चालक गोविन्द सिंह ने पाइपों से बीच से वाहन को निकालने का प्रयास किया। पाइप उछलकर लगने से पेट्रोलिंग कर्मी प्रमोद कुमार, अनिरुद्ध और धनपाल घायल हो गए।