{"_id":"6092e1b08ebc3e374e6808a7","slug":"crime-unnao-news-knp626935880","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां के लिए आक्सीजन मास्क लेने गए बेटे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां के लिए आक्सीजन मास्क लेने गए बेटे की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरास।। बीमार मां के लिए ऑक्सीजन सिलिंडर का रेग्युलेटर व ऑक्सीजन मास्क लेने बाइक से हरदोई गए युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। बाइक चला रहा उसका दोस्त घायल हो गया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। बीमार मां को बेटे की मौत की जानकारी नहीं दी गई है। बाइक चला रहा दोस्त हेलमेट पहने था। इससे उसकी जान बच गई।
पूराचांद गांव निवासी अजीत सिंह (34) की मां विशुना सिंह बीमार चल रही हैं। उनका घर पर ही इलाज चल रहा है। बुधवार दोपहर उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई। आक्सीजन की जरूरत पड़ने पर अजीत सिंह इनायतपुर बर्रा के एक निजी अस्पताल में कार्यरत वार्ड ब्वॉय रामजी राठौर के साथ बाइक से आक्सीजन सिलेंडर का रेग्युलेटर व आक्सीजन मास्क लेने हरदोई के संडीला कस्बे गया था। घर लौटते वक्त बेंहदर-मांडर मार्ग पर कासिमपुर थाना क्षेत्र के लोचन खेडागांव के सामने अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। परिजन उन्हें लखनऊ के निजी अस्पताल लेकर पहुंच। वहां अजीत को मृत घोषित कर दिया। बाइक चला रहे रामजी का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पत्नी रीना, बेटी मान्या, बेटे अवि का रोकर बुरा हाल है।