फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

विजय जुलूस निकालने में प्रधान पर रिपोर्ट

Mon, 03 May 2021 06:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 06:52 PM IST
विज्ञापन
crime
औरास। नवनिर्वाचित प्रधान ने विजय जुलूस निकाला। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस ने प्रधान व 25 समर्थकों पर आचार संहिता व कोविड-19 के उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

बयारी गांव से प्रधान पद पर कैलाश ने जीत हासिल की। नयाखेड़ा अरसेना के कुंवर आसिफ अली मेमोरियल पब्लिक स्कूल स्थित मतगणना केंद्र में सोमवार को उन्हें जीत का सर्टिफिकेट दिया गया। सर्टिफिकेट लेने के बाद कैलाश के समर्थकों ने उन्हें माला डालते हुए गोद में उठा लिया और गांव की ओर चल पड़े। वहीं मौजूद किसी व्यक्ति ने विजय जुलूस निकालने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसका संज्ञान लेकर सीओ सफीपुर बीनू सिंह ने प्रभारी निरीक्षक औरास हरप्रसाद अहरवार को रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए। इस पर रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन

उनवा गांव से आशकीन ने प्रधान पद पर जीत दर्ज की। प्रमाण पत्र मिलने के बाद उनके समर्थकों ने बाइक जुलूस निकाला। इतना ही नहीं सभी घर पहुंचे और बाहर पड़ी 50 से अधिक कुर्सियों पर बैठकर समर्थकों ने नारेबाजी की। किसी ने बाइक जुलूस व घर के बाहर के हालातों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सीओ सफीपुर बीनू सिंह ने वीडियो का संज्ञान लिया और खुद मौके पर पहुंच गईं। लाठियां पटककर पुलिस ने प्रधान के दरवाजे लगी भीड़ को तितर-बितर किया। पुलिस ने प्रधान के दरवाजे पड़ीं 50 से अधिक कुर्सियां कब्जे में लेकर कोतवाल सफीपुर हरिकेश राय को रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। सीओ बीनू सिंह ने बताया कि वायरल हुए वीडियो के आधार पर उन्होंने जीतीं प्रधान के घर दबिश दी, जहां घर के बाहर पड़ी कुर्सियों में समर्थक बैठे मिले। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

-
पुलिस के दौड़ाने पर गिरा युवक, पैर में फ्रैक्चर
बांगरमऊ। इंदिरा गांधी राजकीय महाविद्यालय में चल रही मतगणना के दौरान भीड़ को सामाजिक दूरी में न देख पुलिस ने डंडा पटककर दौड़ाया। भागने की कोशिश में आसीवन के कुरसठ गांव निवासी दर्शनलाल (40) गिर गया। इससे उसका बायां पैर फ्रैैक्चर हो गया। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed