{"_id":"6081c8cb8ebc3ea80a0b2f46","slug":"crime-unnao-news-knp624896942","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने अंतरराज्यीय शराब गिरोह पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने अंतरराज्यीय शराब गिरोह पकड़ा
विज्ञापन
हरियाणा प्रांत की शराब के साथ पकड़े गए तस्कर।
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। स्वाट टीम ने सदर कोतवाली पुलिस की मदद से अंतरराज्यीय शराब गिरोह पकड़ा है। टीम ने हरियाणा से लाई जा रही 1000 पेटी शराब भरे ट्रक को कब्जे में ले लिया। दिल्ली, पंजाब व कन्नौज समेत अन्य जगहों पर रहने वाले पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गुरुवार को पुलिस ने इसका खुलासा किया।
स्वाट टीम प्रभारी गौरव कुमार को मुखबिर से पता चला कि हरियाणा से ट्रकों में शराब भरकर बिहार प्रांत ले जाई जाती है। स्वाट प्रभारी ने अपनी टीम के साथ गिरोह को पकड़ने के लिए प्रयास शुरू किए। बुधवार शाम हरियाणा से ट्रक आने की सूचना मिलते ही स्वाट टीम बांगरमऊ-कन्नौज बॉर्डर पर पहुंच गई।
ट्रक आता देख उसे खरीदार बनकर रुकवाया और डील शुरू कर तस्करों से सारी जानकारी हासिल कर ली। ट्रक को रास्ता दिखाने वाली कार में बैठे तस्करों को भी स्वाट ने झांसे में लिया और महंगे दाम पर शराब खरीदने का झांसा देकर ट्रक समेत कार सवार तस्करों को शहर के दही चौकी तक ले आए। यहां सभी को सदर कोतवाली पुलिस की मदद से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
जांच में ट्रक से हरियाणा की एक हजार पेटी लगभग 4 लाख कीमत की अवैध देसी शराब (हाइस्पीट व्हिस्की ब्रांड) बरामद हुई। कार को भी पुलिस ने कब्जे में लिया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेजा है।
---
यह हुए गिरफ्तार
हरियाणा की शराब के साथ पकड़े गए तस्करों में लखवीर सिंह सोनी मकान नंबर 09 थर्ड फ्लोर इ-1 सेक्टर 24 रोहिनी थाना रीढाला नई दिल्ली , सराय पीपलथला आदर्श नगर नई दिल्ली निवासी हेमचंद्र, पंजाब के गुरुदासपुर जिला के अजीत नगर सिविल लाइंस निवासी रंजीत सिंह, जसवंत नगर इटावा निवासी विपिन कुमार व कन्नौज के सौरिख रसूलपुर गांव निवासी अजीत यादव को गिरफ्तार किया है।

तस्करी के लिए लाई गई शराब को माखी थाना में उतरवाते पुलिस कर्मी।- फोटो : UNNAO