{"_id":"6009c81f8ebc3e32ea4efd96","slug":"crime-unnao-news-knp607376928","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक को पीटकर खंती में फेंका, लूट ले गए स्कार्पियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालक को पीटकर खंती में फेंका, लूट ले गए स्कार्पियो
विज्ञापन
उन्नाव। लखनऊ जाने की बात कह स्कार्पियो बुक कराकर ले गए तीन लोगों ने लखनऊ-कानपुर हाईवे पर चालक को पीटकर खंती में फेंक दिया और कार लेकर भाग निकले। पीड़ित की सूचना पर अजगैन पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर जांच की।
एबीनगर निवासी अनूप कुमार शुक्ला बुकिंग पर स्कार्पियो चलवाते हैं। गोलू कार का चालक है। बुधवार रात कुछ लोग उसके पास पहुंचे और लखनऊ जाने की बात कह कार बुक कराई। किसी काम में व्यस्त होने पर गोलू ने सदर कोतवाली के शेखपुर नरी गांव निवासी राहुल वर्मा को स्कार्पियो लेकर भेजा। राहुल के अनुसार अजगैन से पहले एक ढाबे पर तीनों युवकों ने कार रुकवाई और खाना खिलवाया। यहां से अजगैन के भौली गांव जाने वाले मार्ग पर कार ले चलने को कहा। भौली गांव के सामने पहुंचते ही तीनों युवकों ने उसे जमकर पीटा। फिर कार से नीचे उतारकर खंती में फेंक दिया।
आरोपी उसका मोबाइल भी पास फेंककर कार लेकर चले गए। फोन से उसने गोलू को घटना की जानकारी देने के साथ 112 पर फोन मिलाया। पीआरवी मौके पर पहुंची और उसे थाने जाने की सलाह दी। थाने पहुंचकर राहुल ने पुलिस को आपबीती बताई। अजगैन एसओ संतोष सिंह ने बताया कि राहुल ने घटना की जानकारी दी है। जांच की जा रही है।