फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

बंद घर से तीन लाख की चोरी

Tue, 07 Jan 2020 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
crime
उन्नाव। शहर के मोहल्ला इब्राहिमाबाद में चोरों ने सुनसान घर को निशाना बना नगदी-जेवर समेत तीन लाख का सामान पार कर दिया। छह दिन पहले घर में ताला बंदकर गांव गए परिजन सोमवार को लौटे तो घर का ताला टूटा मिला और अलमारी बक्सों से नगदी-जेवर गायब देखा तब घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन

मोहल्ला इब्राहिमाबाद पावर हाउस के निकट रहने वाला दीपेश पुत्र सुरेंद्रनाथ 31 दिसंबर को परिवार के साथ घर में ताला बंदकर पैतृक गांव बीघापुर थाना क्षेत्र के अटवट गया था। छह जनवरी को सोमवार को वह घर लौटा तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा देख वह दंग रह गया। अंदर जाने पर कमरे व बक्सों के ताले टूटे देख उसके होश उड़ गए। उसने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच कर शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिलाया। पीड़ित ने 15 हजार की नगदी, जेवर व अन्य गृहस्थी का सामान मिलाकर लगभग 3 लाख की चोरी होने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed