फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Crash of bike with truck kills the young bike driverCrash of bike with truck kills the young bike driver

Unnao News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Thu, 11 Apr 2024 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Crash of bike with truck kills the young bike driverCrash of bike with truck kills the young bike driver
मौरावां। तेज रफ्तार सड़क पर लहराते हुए चल रहे ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। राहगीरों ने पीछा कर ट्रक चालक को पकड़ लिया और नशे में होने का आरोप लगा उसकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन

हिलौली के मोहल्ला केशी निवासी जमील (40) गुरुवार देर शाम बाइक से टेंपो स्टैंड अपने रिश्तेदार को लेने जा रहा था। जैसे ही वह गांव के बाहर सड़क पर आया मौरावां की ओर से आ रहे ट्रक लहराते आ रहे चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे जमील गंभीर घायल हो गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना से गुस्साए लोगों ने ट्रक चालक को पीट दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक और ट्रक को कब्जे में लिया है। घायल को परिजन स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, हालत गंभीर होने से लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष चंद्रकांत सिंह ने बताया कि चालक और ट्रक कब्जे में है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------

ट्रेन से कटकर वृद्ध की मौत

गंजमुरादाबाद (उन्नाव)। कानपुर-बालामऊ पैसेंजर से रेलवे हाल्ट पर उतरते समय वृद्ध ट्रेन के नीचे चला गया। लोगों ने उसे एंबुलेंस से स्वास्थ्य केंद्र भेजा जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हरदोई जिले के मल्लावां थाना के गांव गंजजलालाबाद निवासी और मो. वसीम (72) गुरुवार को कानपुर गए थे। कानपुर-बालामऊ पैसेंजर से देर शाम लौटे। आधा घंटा लेट होने से ट्रेन शाम करीब छह बजे रेलवे हॉल्ट पहुंची। भीड़ अधिक होने से वह ट्रेन से उतरने का प्रयास कर रहे थे तभी ट्रेन चल दी, जल्दबाजी में उनका पैर फिसला और ट्रेन के पहिये की चपेट में आकर दोनों पैर कट गए। लोगों ने एंबुलेंस से स्वास्थ्य केंद्र भेजा जहां, डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed