फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Controversy over selling liquor at higher price in hotel

Unnao News: होटल में ज्यादा कीमत में शराब बेचने पर विवाद

Sun, 18 May 2025 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Sun, 18 May 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Controversy over selling liquor at higher price in hotel
परियर। चाय, नाश्ते के होटल सेे चोरी छिपे शराब बेची जा रही थी। ज्यादा कीमत लेने पर होटल संचालक और खरीदारों में मारपीट हो गई। पुलिस को देख मारपीट कर रहे लोग भाग गए। तलाशी में 20 क्वाटर देसी शराब मिलने पर पुलिस ने होटल संचालक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

सफीपुर कोतवाली के परियर में देसी शराब ठेके के पास यहीं के रहने वाले जितेंद्र कुमार राजपूत का होटल है। यहां चाय, नाश्ता व भोजन मिलता हैं। शनिवार रात 11:30 बजे वह होटल से चोरी छिपे देसी शराब बेच रहा था। तय मूल्य से ज्यादा रुपये लेने पर खरीदारों और होटल संचालक के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंची लेकिन इससे पहले ही मारपीट करने वाले भाग गए। पुलिस ने जितेंद्र को बीस पौव्वा देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। एसओ एसएन त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अवैध तरीके से शराब बिक्री करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed