फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Conceiving of pregnant women in health

स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिलाओं की गोदभराई

Sun, 15 Feb 2015 01:05 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उन्नाव।
ब्यूरो/ अमर उजाला, उन्नाव। Updated Sun, 15 Feb 2015 01:05 AM IST
विज्ञापन
Conceiving of pregnant women in health
राज्य पोषण मिशन के तहत मोहल्ला मोतीनगर में बने नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बच्चों का अन्नप्राशन तथा गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की गई।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत सीएमओ डॉ. गीता यादव ने फीता काटकर किया। यहां उन्होंने बच्चों का अन्नप्राशन करने के साथ ही उनकी तौल कराई। इसमें छह माह की फिजा का वजन छह किलो, एक वर्ष की नंदिनी का पांच किलो तथा दो माह की अंजली का वजन चार किलो आने पर उनके माता पिता को सम्मानित किया।


साथ ही यहां मौजूद गर्भवती महिलाओ की गोद भी भरी गई। कार्यक्रम के अंत में लड्डू, बर्फी, सूजी का हलवा व मीठी दलिया का वितरण किया गया।

अन्नप्राशन में कटोरी चम्मच वितरित किए गए। इस दौरान  सभासद अंजू पांडेय, समाज सेवी बृजेश पांडेय, सुधा अवस्थी, विनीता देवी, रेनू गौड़, मीनू शुक्ला, अनीता, चेतना मिश्रा, सन्नो, निशा त्रिवेदी, प्रीती शुक्ला के अलावा नईम अहमद, शमीम खान व संतोष पाल मौजूद रहा। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed