फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Colourful children Moha mind through programs

रंगारंग कार्यक्रमों के जरिये बच्चों ने मोहा मन

Mon, 29 Feb 2016 01:13 AM IST
अमर उजाला, उन्नाव
अमर उजाला, उन्नाव Updated Mon, 29 Feb 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
Colourful children Moha mind through programs

सनडीसन पब्लिक इंटर कॉलेज में बाल मेला व वार्षिक रंगारंग कार्यक्रमों के दौरान बच्चों ने अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया। यहां बच्चों ने खानपान के स्टाल लगाए। हास्य कलाकार लक्ष्य निगम ने अपने लतीफों से लोगों को खूब गुदगुदाया।

विज्ञापन

मुख्य अतिथि सदर विधायक पंकज गुप्ता व सीओ सिटी आरके सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान बच्चों ने देशभक्ति गीत, सेना व आतंकियों की मुठभेड़ पर आधारित कार्यक्रम उजेर रेयान व आन्या ने प्रस्तुत किए। बेटी बचाओ नाटक के जरिये शाबिया, गजाला, हफ्सा व अमान ने सभी जागरूक किया। कक्षा तीन की छात्रा मेहवर सैय्यद ने एकल नृत्य निबोड़ा-निबोड़ा प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरी। समूह नृत्य ढोलना मलाइका सैय्यद के नेतृत्व में कक्षा छह से नौ तक की छात्राओं ने प्रस्तुत किया। समूह नृत्य चंदा चमके... में लोवर से कक्षा तीन तक की छात्राओं ने हिस्सा लिया। वहीं छात्र-छात्राओं ने कव्वाली प्रस्तुत की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सबसे खास भूमिका हास्य कलाकार लक्ष्य निगम ने निभाई उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री बनाई। फिल्मी गानों व इलेक्ट्रानिक मीडिया पर अपने चुटकुले सुनाकर मौजूद लोगों को खूब हंसाया। इस दौरान बच्चों द्वारा लगाए गए खानपान स्टाल प्रदर्शनी का शुभारंभ प्रधानाचार्य तबस्सुम नफीस ने किया। संचालन मनीष सिंह सेंगर ने किया। इस दौरान महिला थानाध्यक्ष स्नेहलता, आशीष श्रीवास्तव, सलमान, वकार रजा के अलावा स्कूल के टीचर व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed