फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Cold diarrhea aggravated assault, house to house sick

कोल्ड डायरिया का हमला तेज, घर-घर बीमार

Tue, 05 Jan 2016 12:48 AM IST
अमर उजाला, उन्नाव
अमर उजाला, उन्नाव Updated Tue, 05 Jan 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
Cold diarrhea aggravated assault, house to house sick

दिन में धूप और रात में तेज ठंड, मौसम के इस उतार चढ़ाव में संक्रामक रोग

विज्ञापन
भी बढ़ते जा रहे हैं। हालत यह है कि जिला अस्पताल में मरीजों को भर्ती करने के लिए बेड कम पड़ रहे हैं। सोमवार को कोल्ड डायरिया से पीड़ित दस और रोगियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बीमार होने वालों में अधिकांश छोटे बच्चे हैं। जिला अस्पताल मे
ठंड के मौसम में संक्रामक रोगों की भरमार से जिला अस्पताल में रोगियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। हालत यह है कि रोज औसतन आधा दर्जन मरीज जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। जबकि स्वास्थ्य केंद्रों में भी संक्रमण से पीड़ित मरीजों की भरमार है। सोमवार को अचलगंज के आटाबंथर गांव निवासी मकेश ने अपने एक साल के बेटे दिवाकर को उल्टीदस्त के चलते जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मुकेश ने बताया कि उनके बेटे को कई दिनों से दस्त आ रहे थे। वह गांव के ही एक डॉक्टर से इलाज करा रहे थे। सोमवार को हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हड़हा निवासी लालबहादुर ने अपनी बेटी रजनी, गदनखेड़ा के विष्णु कुमार ने आठ माह के बेटे श्याम, मोहद्दीनपुर के विजय बहादुर ने दो साल के बेटे उपासक, पुरवा के हबूसा निवासी ओमप्रकाश ने अपने डेढ़ साल के बेटे सावन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के मुताबिक यह सभी बच्चे कोल्ड डायरिया से पीड़ित है। इसके अलाव हसनगंज के मोहित, सफीपुर के सुधीर समेत कई अन्य मरीजों की बुखार के चलते हालत बिगड़ गई है। परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है।

तेज बुखार पर तत्काल डाक्टर को दिखाएं
डॉक्टर आलोक पांडेय ने बताया कि ठंड बढ़ने के साथ ही संक्रामक रोगों से बचाव और तबियत खराब होने पर जल्द से जल्द अच्छा इलाज जरूरी है। उन्होंने बताया कि इस मौसम में बुजुर्ग और बच्चों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। ठंड से बचाएं और उल्टी दस्त या जाड़ा देकर बुखार होने पर तुरंत किसी अच्छे डॉक्टर या नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराएं। उन्होंने बताया कि जरा सी लापरवाही में मरीज की जान भी जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed