फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Repairs on the expressway have been underway for 46 days; as soon as one spot is fixed, another sinks.

Unnao News: एक्सप्रेसवे पर 46 दिन से मरम्मत जारी, एक जगह ठीक होते ही दूसरी जगह धंसी

Sat, 29 Aug 2026 01:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Repairs on the expressway have been underway for 46 days; as soon as one spot is fixed, another sinks.
फोटो-29- कानपुर-लखनऊ लेन के किमी संख्या 63.6 पर सड़क की होती मरम्मत। संवाद
अचलगंज/असोहा। तेज बारिश होने से कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की साइड पटरी की मिट्टी बहने और दबने का सिलसिला जारी है। हालत यह है कि एक जगह मरम्मत होती है और अगले दिन दूसरी जगह मिट्टी धंस जाती है। शुक्रवार को बेहटा गांव के पास करीब पचास मीटर सड़क की ऊपरी परत को हटाकर नई परत बिछाई गई। वहीं चार स्थानों पर सड़क किनारे की मिट्टी धंस गई। एनएचएआई के जल्द मरम्मत पूरी करने के निर्देश पर पीएनसी ने त्योहार के दिन भी मरम्मत कार्य जारी रखा।
विज्ञापन

यातायात शुरू होने के बाद से ही कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की सड़क में लगातार 46 दिनों से अलग-अलग स्थानों पर मरम्मत का काम चल रहा है। शुक्रवार को कानपुर से लखनऊ जाने वाली लेन पर किलोमीटर संख्या 63,6 पर बेहटा गांव के पास करीब पचास मीटर सड़क दबने से पीएनसी ने पुरानी परत को उखड़ा कर नई परत बिछाई। यहां एक सप्ताह भी सड़क की मरम्मत हुई थी। लेकिन कुछ जगह उखड़ने और दबने से दोबारा बनाया गया। वहीं लखनऊ से कानपुर लेन 64,9 के पास सड़क किनारे की मिट्टी धंसने से दस फीट गहरा गड्ढा हो गया। यहां भी आनन-फानन गिट्टी भरकर गड्ढे को बंद करने का काम शुरू किया गया। इसी लेन पर किमी संख्या 49.3 पर जगेथा गांव के पास
विज्ञापन

सड़क की पटरी दबने से क्षतिग्रस्त हुई। किमी संख्या 53.3 बाबा खेड़ा के पास भी सड़क साइड की मिट्टी दब गई। इसके अलावा निर्माण एजेंसी पीएनसी ने जर्क (उछाल) वाले स्थानों और ड्रेनेज में समस्या वाले स्थानों पर नालियों की मरम्मत का काम भी जारी रखा।--
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
एक्सप्रेसवे के ग्रीन फील्ड हिस्से में अचलगंज के आसपास की मिट्टी रेतीली होने से रेन कट और मिट्टी दबने की समस्या ज्यादा हुई है। हालांकि काफी काम कराया जा चुका है। जहां पर कुछ भी समस्या आ रही है उसे ठीक कराया जा रहा है। बारिश के बाद ग्रीन फील्ड एरिया में सड़क में ओवर ले (डामर-गिट्टी की ऊपरी परत) का काम कराया जाएगा। इससे व्हील ट्रैक की भी समस्या खत्म हो जाएगी। -नवरतन, पीडी एनएचएआई

फोटो-29- कानपुर-लखनऊ लेन के किमी संख्या 63.6 पर सड़क की होती मरम्मत। संवाद

फोटो-29- कानपुर-लखनऊ लेन के किमी संख्या 63.6 पर सड़क की होती मरम्मत। संवाद

फोटो-29- कानपुर-लखनऊ लेन के किमी संख्या 63.6 पर सड़क की होती मरम्मत। संवाद

फोटो-29- कानपुर-लखनऊ लेन के किमी संख्या 63.6 पर सड़क की होती मरम्मत। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed