फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Young man jumps from bridge into Loan River; search underway.

Unnao News: युवक ने पुल से लोन नदी में लगाई छलांग, तलाश जारी

Sat, 29 Aug 2026 01:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Young man jumps from bridge into Loan River; search underway.
फोटो-32- नदी में कूदने वाला संजू लोध।
पाटन। बिहार थाना क्षेत्र के परसंडा गांव के पास शुक्रवार शाम एक युवक ने पुल से छलांग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में युवक की तलाश कराई, लेकिन देर शाम तक उसका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम करीब छह बजे स्थानीय लोगों ने यूपी 112 पर सूचना दी कि परसंडा गांव के पास एक युवक नदी में कूद गया है। सूचना मिलते ही बिहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों ने बताया कि करीब साढ़े पांच बजे एक युवक साइकिल से पुल पर पहुंचा और साइकिल खड़ी करने के बाद कुछ देर तक पुल पर टहलता रहा। इसके बाद उसने पुल से नदी में छलांग लगा दी। पुलिस के मुताबिक युवक की पहचान संजू लोध (35) निवासी साहबगंज थाना बिहार के रूप में हुई है। परिजनों से संपर्क कर घटना की जानकारी दी गई है। स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में कूदे युवक तलाश कराई गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

थाना प्रभारी राहुल सिंह ने बताया कि नदी में युवक के कूदने की सूचना मिली थी। गोताखोरों की मदद से तलाश कराई जा रही है। तेज बहाव के कारण तलाश में परेशानी हो रही है। परिजन को सूचना दे दी गई है। उन्होंने युवक के अवसादग्रस्त होने की बात कही है। मौके पर पुलिस बल मौजूद है। एनडीआरएफ को भी सूचना दे दी गई है।

फोटो-32- नदी में कूदने वाला संजू लोध।

फोटो-32- नदी में कूदने वाला संजू लोध।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed