फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Clash between officers and advocate in the presence of Additional Divisional Commissioner

Unnao News: अपर मंडल आयुक्त की मौजदूगी में अफसरों व अधिवक्ता में नोकझोंक

Wed, 31 Jul 2024 03:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
Clash between officers and advocate in the presence of Additional Divisional Commissioner
हसनगंज। महिला का आय-जाति प्रमाणपत्र का आवेदन दो बार निरस्त करने से नाराज एक अधिवक्ता की अपर मंडल आयुक्त की मौजूदगी में एसडीएम व तहसीलदार से नोकझोंक हुई। काफी देर बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

अपर मंडल आयुक्त नरेंद्र कुमार सिंह मंगलवार दोपहर 12 बजे तहसील का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने तहसीलदार व नायब तहसीलदार न्यायालय के अलावा आरके कक्ष में डंप फाइलें देखीं तो नाराजगी व्यक्त करते हुए पुरानी फाइलों को जल्द ही सुनवाई कर निस्तारित करने के निर्देश दिए। वह पांच घंटे तक एसडीएम कार्यालय में बैठकर फाइलों का मुआयना करते रहे।
विज्ञापन

इसी बीच अधिवक्ता मुनेश्वर रावत पहुंचे और एसडीएम कार्यालय के बाहर शोर मचाने लगे। बताया कि औरास क्षेत्र के खड़वल गांव की अमिका रावत का दो बार आय-जाति निवास प्रमाणपत्र का आवेदन लेखपाल ने निरस्त कर दिया। लेखपाल पांच हजार रुपये की मांग कर रहा है। शोर सुनकर एसडीएम रामदेव निषाद, न्यायिक एसडीएम शिवेंद्र वर्मा व तहसीलदार तरुण प्रताप सिंह बाहर आए और अधिवक्ता को समझाने का प्रयास करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर अधिवक्ता व अधिकारियों के बीच नोकझोंक होने लगी। मौके पर भीड़ बढ़ने लगी। यह देख एसडीएम व तहसीलदार ने फरियादियों को धक्का मारकर बाहर कर दिया। वहीं, बड़ा मरहा निवासी नीता, भरहा निवासी शिव प्यारी, अजगैन के भूपेंद्र सिंह व कुंजपुर के मेड़ीलाल सहित अन्य फरियादी बिना प्रार्थनापत्र देकर लौट गए। वहीं अन्य अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल अपर मंडल आयुक्त से मिला और तहसील की न्यायालयों में भ्रष्टाचार सहित 10 बिंदुओं का ज्ञापन देकर जांच की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed