फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   civic

मार्ग निर्माण न होने पर प्रदर्शन

Wed, 12 Jan 2022 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
civic
मार्ग निर्माण न होने से प्रदर्शन करते जगटापुर के ग्रामीण। संवाद - फोटो : UNNAO
गंजमुरादाबाद। कई बार शिकायत पर भी जगटापुर-भवानीखेड़ा मार्ग का निर्माण नहीं कराया गया। इससे नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। अधिकांश ग्रामीण जनप्रतिनिधियों को चुनाव में सबक सिखाने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

जगटापुर से लेकर मजरा भवानीखेड़ा तक का खड़ंजा मार्ग था। इसका उपयोग जगटापुर व नेवल के ग्रामीण करते थे। इस रास्ते के किनारे से एक नाला निकला हुआ है। इस रास्ते के दोनों ओर कुछ किसानों ने अतिक्रमण कर कब्जा कर लिया। लोगों ने खेतों से एक पगडंडी बनाकर निकलना चालू कर दिया। किसान अपने खेतों तक खाद, बीज और फसल आदि लाने ले जाने के लिए बैलगाड़ी और ट्रैक्टर ट्राली का प्रयोग नहीं कर पा रहे हैं। एक दशक से यहां के ग्रामीण इस दो किमी लंबे मार्ग का निर्माण कराए जाने के लिए ब्लाक स्तर से लेकर डीएम कार्यालय तक गुहार लगा चुके हैं। जनप्रतिनिधियों की वादा खिलाफी और अधिकारियों की उदासीनता से नाराज ग्रामीणों ने इस बार चुनाव में दावेदारों को सबक सिखाने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन

गांव के सुरेंद्र कुमार कटियार, राजनारायण, महेंद्र कुमार, दुर्गा प्रसाद ने बताया कि खेतों तक बैलगाड़ी और ट्रैक्टर ट्राली लेकर नहीं पहुंच पा रहे हैं। एसडीएम अंकित शुक्ला ने बताया कि ग्रामीणों की इस समस्या का समाधान गांव जाकर वह खुद करने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed