फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   civic

आफत की बारिश, ठंड का सितम, घरों में दुबके

Thu, 06 Jan 2022 10:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
civic
बारिश के दौरान कुछ इस तरह शॉल ओढ़कर बचाव करतीं युवतियां।संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। बुधवार रात से शुरू हुई बरसात रुक-रुककर पूरे दिन होती रही। इस कारण सड़कों, दफ्तरों और बाजारों में सन्नाटा रहा। लगातार हो रही बारिश से पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ गई। इससे ठिठुरन और गलन बढ़ गई। लोग घरों में ही दुबके रहे। कई स्थानों पर फाल्ट के कारण बिजली गुल रही। बरसात से सरसों और आलू की फसल को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

बुधवार को अधिकतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस था। गुरुवार को पारा 19 डिग्री पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री पर ही रहा। पूरे दिन धूप नहीं निकली। जिला कृषि अधिकारी कुलदीप मिश्रा ने बताया कि यह बारिश गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद है। हालांकि सरसों व आलू को नुकसान पहुंच सकता है। बुधवार शाम से गुरुवार सुबह आठ बजे तक पांच एमएम बारिश हुई। सफीपुर में चार और सदर में एक मिमी बारिश हुई।
विज्ञापन

पुरवा में पूरे दिन बारिश होने से लोग घरों में ही रहे। कस्बा समेत चारों फीडरों की बिजली आपूर्ति ठप रही। मंडी में आढ़तियों द्वारा खरीदा गया बासमती देहरादून धान खुले में लगा होने से बारिश में भीग गया। आढ़ती अंसार मंसूरी, आरिफ व ओम प्रकाश ने कहा कि बाहर खरीदा गया धान लगा था। उसे बचाने के लिए तिरपाल डाला था लेकिन फिर भी धान भीग गया। साधन सहकारी समिति बेहटा भवानी में बारिश के चलते गुरुवार को धान खरीद नहीं हो सकी। जेई अशोक पाल ने बताया कि चमियानी फीडर की ट्राली जल जाने की वजह से आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौरावां में पूरे दिन बारिश होने से लोग कामधंधे पर नहीं जा सके। साप्ताहिक बाजारों हिलौली अकोहरी मवई में व्यापारी नहीं पहुंचे। किसान रतीपाल, पूरनदास व रामशंकर ने बताया कि खेतों में खड़ी पकी सरसों की फसल को नुकसान पहुंच सकता है। वहीं भट्ठों में खुली पड़ी लार्खों इंट भी भींग गईं।

गंजमुरादाबाद की ग्राम पंचायत नसिरापुर में एसडीएम अंकित शुक्ला ने अपनी उपस्थिति में गोशाला का संचालन तो शुरू करा दिया लेकिन गोवंशों की सुरक्षा पर कोई ध्यान नहीं दिया। न तो खाने के लिए चारे का समुचित इंतजाम है और न ही सर्दी से बचने की कोई व्यवस्था। गुरुवार की बारिश में मवेशी बाहर खुले में भीगते रहे। एसडीएम ने कहा कि एक दो दिन में सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed