फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   civic

किसानों ने अस्पताल में बंद किए छुटटा मवेशी

Sat, 02 Oct 2021 06:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 06:45 PM IST
विज्ञापन
civic
बिछिया के जर्जर स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बंद मवेशी। संवाद - फोटो : UNNAO
बिछिया। गोशाला न होने से छुट्टा मवेशियों द्वारा बर्बाद की जा रही फसल से किसान में गुस्सा है। किसानों ने मवेशियों को खदेड़कर स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बंद कर दिए। किसान खुद ही चंदा करके मवेशियों के लिए चारे व पानी की व्यवस्था कर रहे हैं।
विज्ञापन

बिछिया गांव में अभी एक भी गोशाला नहीं है। क्षेत्र में छुट्टा मवेशियों की भरमार है। दिनभर मवेशी खेतों के आसपास धमाचौकड़ी करते रहते हैं। मौका मिलते ही खेत में जाकर फसलों को चर जाते हैं। इसके चलते किसान फसलों को बचाने के लिए दिन रात खेतों में ही रहकर रखवाली करने को मजबूर होते हैं। शनिवार को किसानों के सब्र का बांध टूट गया और सभी एकजुट हुए। इसके बाद सड़क व खेतों में धमाचौकड़ी कर रहे मवेशियों को खदेड़ना शुरू किया। सभी मवेशियों को खदेड़ते हुए जर्जर स्वास्थ्य केंद्र परिसर में ले जाकर बंद कर दिया। मवेशी भाग न सके इसके लिए किसानों ने कटीले पेड़ की डालियां लगा दीं। स्वास्थ्य केंद्र परिसर काफी पुराना है। यहां पर किसी प्रकार की स्वास्थ्य सुविधा नहीं है। इसका फायदा उठाते हुए किसानों ने मवेशी यहां बंद कर दिए।
विज्ञापन

बिछिया विकासखंड के प्रभारी खंड विकास अधिकारी चंद्रशेखर ने बताया कि मामला उनकी जानकारी में नहीं है। ब्लॉक कर्मचारियों को भेजकर दिखवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed