{"_id":"614f5ffd8ebc3e054859214b","slug":"civic-unnao-news-knp654442860","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायत पर थाने बुलाया, बहस पर हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायत पर थाने बुलाया, बहस पर हिरासत में
विज्ञापन
औरास थाना में समाधान दिवस पर समस्याएं सुनते डीएम व एसपी। संवाद
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरास। जिले के सभी थानों व कोतवाली में शनिवार को समाधान दिवस में समस्याएं सुनी गईं। औरास पहुंचे डीएम व एसपी के सामने पीड़ित ने जमीन विवाद की समस्या रखी तो विपक्षी को थाने बुलवाया गया। थाना पहुंचे विपक्षी ने अधिकारियों के सामने बहस की तो एसपी के कहने पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। बाद में समझौता होने पर उसे छोड़ा गया।
समाधान दिवस में गलरापुर गांव के हरिप्रसाद का अपने पड़ोसी से जमीन का विवाद चल रहा है। विपक्षी ने थाने में शिकायती पत्र दिया। इस पर हरिप्रसाद को थाने बुलाया गया। अधिकारियों के सामने हरिप्रसाद बहस करने लगा। एसपी के आदेश पर उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कुल 53 मामलों में 16 पुलिस व अन्य राजस्व से संबंधित थे। सभी में विभागीय कर्मियों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। बांगरमऊ में एसडीएम रश्मि सिंह ने समस्याएं सुनीं। हसनगंज में 15 मामले आए और एक का निस्तारण किया गया। पुरवा में आठ समस्याओं में एक का भी मौके पर निस्तारण नहीं हुआ।
सफीपुर में घरेलू विवाद में बहू ने सास पर धारदार हथियार से वार कर घायल कर दिया। जेठानी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षो के बीच समझौता हो जाने की बात कही।