फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   civic

पानी के तेज बहाव में बही सड़क

Fri, 17 Sep 2021 07:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 07:38 PM IST
विज्ञापन
civic
दो हिस्सों में बंटी सड़क को दिखाते ग्रामीण। संवाद - फोटो : UNNAO
औरास। आठ माह पहले लोक निर्माण विभाग द्वारा अजीज नगर माइनर नहर (स्केप) की पटरी पर बनाई गई सड़क पानी के तेज बहाव में बह गई। सड़क कटने से आवागमन बाधित हो गया है। पुल में काफी दिनों से गड्ढा होने से अब बलसिंहखेड़ा गांव जाने वाले दोनों रास्ते अवरुद्ध हो गए हैं। इससे लोगों की मुसीबतें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी ने करीब आठ महीने पहले औरास ब्लाक के अजीज नगर गांव से निकली शारदा नहर के पुल के पास से बलसिंहखेड़ा गांव तक जाने वाले मार्ग का निर्माण कराया था। बलसिंहखेड़ा गांव के मोड़ से अजीजनगर जाने वाली माइनर नहर (स्केप) की पटरी पर भी पक्का रास्ता बनाया गया था। लगातार हो रही बारिश के पानी के तेज बहाव से सड़क कट गई है। इससे बलसिंहखेड़ा से अजीजनगर पटरी से अल्दौं गांव जाने वाला मार्ग बाधित हो गया।
विज्ञापन

अजीजनगर स्केप का पुल भी क्षतिग्रस्त हो गया था। औरास मुख्यालय जाने के लिए यहां के लोग स्केप पटरी से अल्दौं होकर औरास जाते हैं। पुल पर गड्ढा होने और सड़क बह जाने से गांव तक के आवागमन के दोनों मार्ग अवरुद्ध हो गए। दोनों रास्ते अवरुद्ध होने से गांव तक चार पहिया वाहन पहुंचना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि यदि कोई बीमार हो जाए तो गांव तक एंबुलेंस नहीं पहुंच सकती। केवल दो पहिया वाहन ही गुजर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चकलवंशी। कुरसठ ग्रामीण से लोनारीखेड़ा संपर्क मार्ग पर स्थित गहा नाला की पुलिया बह गई। इससे कई गांवों का संपर्क टूट गया। लोनारी से पिपरी होते हुए गोरियाकला संपर्क मार्ग गया है। इस मार्ग पर पिपरी, लोनारीखेड़ा, भुठवाखेड़ा, गोरियाकला, टिकरा, शेरपुर खुर्द के लोगों का आवागमन होता है। तेज बरसात में पिपरी के पास गहा नाला पर बनी पुलिया टूट गई। इससे आवागमन बंद हो गया। ग्रामीण 20 किमी का चक्कर लगाकर जाने को मजबूर हैं।

स्केप पर बने पुल में हुए गड्ढे को दिखाते लोग। संवाद

स्केप पर बने पुल में हुए गड्ढे को दिखाते लोग। संवाद- फोटो : UNNAO

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed