{"_id":"614375218ebc3e01de131da4","slug":"civic-unnao-news-knp652565149","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस जल्दी आ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस जल्दी आ
विज्ञापन
झारखंडेश्वर मंदिर धर्मशाला में स्थापति गणेश प्रतिमा को विसर्जन के लिए ले जाते आयोजक। संवाद
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव/बांगरमऊ। शहर और बांगरमऊ में भक्तों ने गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया। विदाई देते समय भक्तों की आंखें भर आईं। गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस जल्दी आ की प्रार्थना करते हुए प्रतिमाएं विसर्जित की गईं।
तालिबसराय मोहल्ले के झारखंडेश्वर मंदिर धर्मशाला में कमल कश्यप, शिवराम यादव, रजत, अरविंद ने 10 सितंबर को गणेश प्रतिमा की स्थापना की थी। गुरुवार को इन भक्तों ने ढोल-नगाड़ों पर नृत्य करते हुए खूब अबीर-गुलाल उड़ाया। बारिश के बीच शुक्लागंज के सरैया के पास बने कृत्रिम तालाब में मूर्ति विर्सजित की गई। इस दौरान मन्नीलाल वर्मा, मोनू के साथ काफी संख्या में महिलाएं व युवतियां मौजूद रहीं।
बांगरमऊ के मोहल्ला खत्रियाना स्थिति धर्मशाला में स्थापित गणेश प्रतिमा का गुरुवार को विसर्जन किया गया। दोपहर बाद हवन, आरती और कन्या भोज के बाद विसर्जन के लिए शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा उन्नाव हरदोई मार्ग, सराय रोड से बजरिया, मस्तूटोला, मेमारनटोला से होते हुए नानामऊ रोड पहुंची। इसके अलावा नानामऊ रोड और कछियाना से भी निकाली गई शोभयात्रा कल्याणी नदी पुल के पास पहुंची। यहां विधिविधान से प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। शोभायात्रा में आशय रस्तोगी, शंकरराव, सुधीर कुमार मिश्र, जुगुल किशोर गुप्ता, आयुष रस्तोगी, अविरल, सूरज, सुधीर मौजूद रहे।