{"_id":"6143540f8ebc3eb7cf4970b0","slug":"civic-unnao-news-knp6524981141","type":"story","status":"publish","title_hn":"आफत की बारिश ने ली महिला की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आफत की बारिश ने ली महिला की जान
विज्ञापन
बांगरमऊ में चूड़ी वाली गली में बारिश से हुआ जलभराव। संवाद
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। आफत की बारिश से कच्ची दीवार गिरने से महिला की जान चली गई। कच्ची छत ढहने से महिला घायल हो गई।
लगातार 29 घंटे से कभी तेज तो कभी धीमी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पेड़ और पोल टूटने से 19 से 24 घंटे तक बिजली गुल रही। कई मकान ढह गए। घरों और दुकानों में पानी घुस गया। फसलों और सब्जियों को नुकसान पहुंचा है। डीएम रवींद्र कुमार ने अलर्ट जारी किया है। राजस्व निरीक्षकों व लेखपालों को क्षेत्र में ही रहने को कहा है।
अजगैन के बगहरी में गुरुवार दोपहर तेज बारिश से कच्ची दीवार गिर गई। चपेट में आकर बिटाना (70) की मौत हो गई। बहू सुनीता ने बताया कि सास पुराने घर पर रहती थीं। ग्राम पंचायत सचिव से प्रधानमंत्री आवास के लिए कई बार गुहार लगाई लेकिन सुनवाई नहीं हुई। औरास ब्लाक के मिर्जापुर अजिगांव निवासी सूरज की पत्नी सारिका (20) गुरुवार सुबह आठ बजे घर में थी। कच्ची कोठरी की दीवार व छत ढह गई। मलबे की चपेट में आकर सारिका घायल हो गई। पुरवा के अडगांव के भानु, अगनुवाखेड़ा के रामदीन व त्रिपुरारपुर कला के पंकज शुक्ला, पंकज शर्मा, मदन व सज्जनलाल के कच्चे घर बारिश में ढह गए।
तेज हवा के साथ लगातार बारिश ने बिजली उड़ा दी। शहर का कांशीराम और सिटी पावर हाउस 19 घंटे से अधिक समय तक बंद रहा। वहीं 33 केवी लाइन ब्रेकडाउन के चलते मोतीनगर, छोटा, बड़ा चौराहा, पीडीनगर, किला, धवनरोड, सिविल लाइन, मौहारीबाग, बंधूहार, डीएसएन कालेज रोड की बिजली रात से ही गुल रही। दोपहर बाद सामान्य हो पाई। हालांकि इसके बाद भी फाल्टों की भरमार से बिजली की आवाजाही जारी रही। सुबह चार बजे से औरास विद्युत उपकेंद्र से आपूर्ति बाधित हो गई। एसएसओ प्रकाश मौर्या के मुताबिक 25 पोल टूटने व गिरने और खोखापुर से पावर हाउस की 33 केवी लाइन में कई जगह फाल्ट होने से आपूर्ति ठप हो गई। हसनगंज विद्युत उपकेंद्र के धौरा फीडर पर मुंशीखेड़ा गांव के पास 11 हजार लाइन के दो पोल व ट्रांसफार्मर गिर गए। पुरवा में नगर समेत ग्रामीण फीडरों में चमियानी, बेहटा, मंगतखेड़ा ब्लाक के पास पेड़ लाइन पर गिरने से बंद रहे। बिछिया के ओरहर, तारगांव समेत अन्य गांवों की बिजली 48 घंटे बिजली आपूर्ति बंद है। नवाबगंज कस्बा सहित पूरे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति चरमरा गई। गंजमुरादाबाद के मोहल्ला बड़ी बाजार में दो विद्युत पोल गुरुवार सुबह एक मकान की दीवार पर गिर गए। इससे आपूर्ति बाधित हो गई। बांगरमऊ में भी बुधवार रात से ही विद्युत आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन
चकलवंशी/औरास। संडीला-चकलवंशी मार्ग पर बप्पा गेस्ट हाउस के पास पुराना पेड़ गिरने से दो घंटे मार्ग बाधित रहा। रऊकरना निवासी सोनेलाल और शिवबालक के मकान के सामने खड़ा महुआ का पेड़ गिर गया। पेड़ की चपेट में दोनों के मकान आने से क्षतिग्रस्त हो गए। हसनगंज में लखनऊ-बांगरमऊ रोड पर सीओ आवास के पास शीशम का पेड़ बीच सड़क पर गिर गया। इससे दोनों तरफ से सात किलोमीटर का लंबा जाम लग गया। सूचना के तीन घंटे बाद भी वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची।

औरास के मिर्जापुर अजिगांव में बरसात से गिरी छत दिखातीं महिला। संवाद- फोटो : UNNAO