फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   civic

बिजली गुल होने पर ग्रामीणों का हंगामा

Thu, 12 Aug 2021 07:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 07:56 PM IST
विज्ञापन
civic
औरास। आलमखेड़ा गांव की बुधवार रात बिजली गुल होने पर ग्रामीणों ने विद्युत उपकेंद्र पहुंचकर हंगामा किया। वाद- विवाद के बीच ग्रामीणों और कर्मचारियों में मारपीट हो गई। गुरुवार दोपहर पावर हाउस के एसएसओ ने ग्रामीणों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन

औरास विकासखंड में विद्युत उपकेंद्र हाजीपुर गोशा से विद्युत आपूर्ति की जाती है। बुधवार रात जमालनगर फीडर में फाल्ट होने के कारण आलमखेड़ा गांव की बिजली गुल हो गई थी। फाल्ट बनाने के लिए गांव के लोगों ने पावर हाउस फोन कर शट डाउन देने के लिए कहा। बात न बनने पर आधा दर्जन ग्रामीण पावर हाउस पहुंच गए और हंगामा करने लगे। कर्मचारियों से वाद-विवाद में मामला बिगड़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। गुस्साए पावर हाउस कर्मचारियों ने पूरे विकासखंड की आपूर्ति बाधित कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उपद्रवियों पर कार्रवाई का भरोसा देकर आपूर्ति बहाल कराई।
विज्ञापन

गुरुवार दोपहर उपकेंद्र पर संविदा पर तैनात एसएसओ प्रदीप कुमार, एक्सईएन हसनगंज और जेई रामू के साथ थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक हरप्रसाद अहिरवार ने बताया मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed