फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   civic

गंगा में पानी बढ़ने से कटान शुरू

Thu, 05 Aug 2021 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
civic
फतेहपुर चौरासी के दबौली बाजार के पास पानी बढने से कटान से क्षतिग्रस्त हैंडपंप का चबूतरा। संवाद - फोटो : UNNAO
परियर/बारासगवर। पहाड़ों पर हो रही भारी बारिश से गंगा उफान पर है। लगातार बढ़ रहे जलस्तर से तेजी से कटान होने लगा है। गुरुवार शाम तक गंगा का जलस्तर 111.790 पर पहुंच गया। यह चेतावनी बिंदु (112 मीटर) से मात्र 21 सेमी दूर रह गया है। बाढ़ की आशंका से ग्रामीण परेशान हैं।
विज्ञापन

परियर के गंगा किनारे बसे माना बंगला, बाबू बंगला, बंदनपुरवा, लालतुपुरवा, पनपथा, धनकुखेड़ा, कोलवा, जुड़ापुरवा, पटियारा, महानंदपुरवा, बेनीपुरवा, टेपरा व अतरी सहित दो दर्जन गांवों के पास गंगा का पानी पहुंच गया है। ग्रामीण बाढ़ की आशंका से परेशान हैं। उधर, बीघापुर तहसील क्षेत्र के गंगा किनारे बसे कटरी के गांव गढे़वा कर्मी, शंभू का पुरवा, धर्मपुर, दूलीखेड़ा, गड़रियापुरवा, चौड़ा का पुरवा, शंभू का पुरवा व अयोध्यापुरी में कटान तेज हो गई है। अब तराई क्षेत्र के इन गांवों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। इससे गांवों को जाने वाले मुख्य मार्ग का आवागमन भी प्रभावित होने की संभावना बढ़ गई है। वहीं पानी अधिक बढ़ने से गुरुवार को गढे़वा गांव की तरफ धारा का रुख देखने को मिला। गंगा का जलस्तर बढ़ने से किसानों की सैकड़ों बीघा उपजाऊ जमीन कटान में समाती जा रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों में आशंका है कि यदि जलस्तर ऐसे ही बढ़ता रहा तो गढे़वा गांव से कानपुर जाने वाले और उन्नाव-कानपुर संपर्क मार्ग पर भी आवागमन बंद होने का खतरा बढ़ जाएगा। गढ़ेवा गांव की तरफ से जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया है। पानी एक पुलिया से दूसरी पुलिया की ओर बह रहा है। एसडीएम बीघापुर अंकित शुक्ला ने बताया कि जलस्तर बढ़ा है लेकिन अभी चेतावनी बिंदु से नीचे है। संबधित थाने के पुलिस कर्मियों और राजस्व टीम सतर्क हैं। लेखपालों को संबंधित क्षेत्र में तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फतेहपुर चौरासी में गंगा का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों के माथे पर चिंता की लकीरें दिखने लगी हैं। गुरुवार को दबौली बाजार के पास गंगा की उपधारा में पानी बढ़ने से बाजार में लगा इंडिया मार्का हैंडपंप कटान की चपेट में आ गया। दबौली के ग्राम प्रधान अजीत कुमार ने बाताया कि बाजार में गंगा का पानी छेदीलाल, चंद्र पाल व नन्हेलाल के घर के पास आ गया है। कटान की कगार पर घर आने से वह परिवार भयभीत हैं। यदि गंगा के जलस्तर में कमी नहीं आई तो शुक्रवार को तीनों परिवार पलायन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed