{"_id":"608d93e98ebc3e8d2f3e7ad3","slug":"civic-unnao-news-knp6262955183","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना कर्फ्यूः हर तरफ रहा सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना कर्फ्यूः हर तरफ रहा सन्नाटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। कोरोना कर्फ्यू के कारण शनिवार को हर तरफ सन्नाटा रहा। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक में बाजार बंद रहे। बिना काम निकले लोगों को पुलिस ने हिदायत देकर लौटा दिया।
कोरोना संक्रमण रोकने के लिए प्रदेश सरकार ने शुक्रवार रात 8 बजे से मंगलवार सुबह 7 बजे तक कोरोना कर्फ्यू लागू किया है। इसका पालन कराने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी गश्त करते रहे। शनिवार दोपहर डीएम ने भी शहर में शहर का जायजा लिया। हरदोई पुल के पास यातायात सिपाही को अनावश्यक आवागमन करने वालों पर सख्ती करने के लिए कहा। शहर के सभी चौराहों, तिराहों पर तैनात पुलिस वाहन सवारों को रोक कर उनसे घर से बाहर निकलने की वजह पूछती रही। जरूरी काम या ड्यूटी के लिए निकले लोगों को ही जाने दिया गया। अन्य को हिदायत देकर पुलिस लौटाती रही। अचलगंज कस्बे में सभी दुकानें बंद रहीं। हसनगंज, सफीपुर, बीघापुर, पुरवा, नवाबगंज सहित सभी जगह लोगों ने कोरोना कर्फ्यू का पालन किया। कोरोना कर्फ्यू का असर लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर भी दिखा। हमेशा व्यस्त रहने वाले एक्सप्रेसवे पर शनिवार को इक्का-दुक्का वाहन ही आवागमन करते नजर आए।