फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   civic

बीडीसी बैठक में 1.10 करोड़ के प्रस्ताव पास

Thu, 24 Dec 2020 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
civic
बीघापुर। विकासखंड सभागार में गुरुवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक में 1.10 करोड़ के प्रस्ताव पास हुए। खंड विकास अधिकारी अमित मिश्रा ने पिछली कार्रवाई की जानकारी दी। लालखेड़ा के प्रधान प्रतिनिधि राजनारायण यादव ने पंचायत भवन व इंटरलॉकिंग कार्य का भुगतान न होने का मामला उठाया और अवर अभियंता द्वारा माप पुस्तिका में दर्ज न किए जाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान पति राजनारायण यादव ने बताया कि ग्राम पंचायत सचिव के चलते पंचायत भवन के निर्माण का दबाव डालकर काम करा दिया गया लेकिन अभी तक भुगतान नहीं किया गया। अवर अभियंता द्वारा माप पुस्तिका में दर्ज न करके अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है। खंड विकास अधिकारी अमित मिश्रा ने प्रधान पति से कहा कि उन्होंने अवगत क्यों नहीं कराया।
विज्ञापन

इस पर दोनों में नोंकझोंक होने लगी। इसके बाद प्रधानपति बैठक छोड़कर सभागार से चले गए। अकवाबाद प्रधान सूर्य प्रकाश नाना ने तहसील से राशनकार्ड कटने तथा ग्राम पंचायत में कर्मचारी न होने से भुगतान अटका होने की जानकारी दी। बीडीसी सदस्य वीरेंद्र कुमार व नवीन मिश्रा ने गरीबों को शौचालय न मिलने की शिकायत की तो खंड विकास अधिकारी ने एडीओ पंचायत को जांच सौंपी। ब्लॉक प्रमुख सुनीता सिंह ने सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पंचायत चुनाव निकट हैं। यह बैठक आखिरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अजीत बॉबी, जिला पंचायत सदस्य विनोद लोधी, शिखा गौतम, अरुण सिंह भोले, प्रकाश सिंह, अमरेश दीक्षित, सोनू तिवारी, एडीओ पंचायत गुलपतराम, अनिल कुमार, प्रवेंद्र कुमार, धर्मेद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed