{"_id":"63b8680a9e6a966165052739","slug":"checking-on-fertilizer-shops-unnao-news-knp737434760","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: खाद दुकानों पर छापा, आठ नमूने लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: खाद दुकानों पर छापा, आठ नमूने लिए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। कृषि विभाग के चार अधिकारियों ने 32 दुकानों में जांच की और आठ खाद नमूने लिए गए। रजिस्टर अपडेट न मिलने पर दो दुकानों का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया।
उपकृषि निदेशक डॉ. मुकुल तिवारी ने सफीपुर, जिला कृषि अधिकारी कुलदीप मिश्रा ने हसनगंज व बांगरमऊ, जिला कृषि रक्षा अधिकारी विकास शुक्ला ने बीघापुर व पुरवा और उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी विकास किशोर ने सदर तहसील क्षेत्र की खाद दुकानों में छापा मारा। अधिकारियों ने छह तहसीलों में दुकानें चेक करते हुए संदिग्ध स्टाक मिलने पर खाद के नमूने भी लिए। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि नमूनों को परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बताया कि मकूर के शुभम खाद केंद्र में ई-पॉश व रजिस्टर में दर्ज अलग, अलग था। इस पर लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा फरहदपुर में संतोष खाद केंद्र में न रजिस्टर मिला और न ही स्टाक व रेट बोर्ड। जिस पर इस दुकान का भी लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
जिले को 2650 एमटी इफ्को यूरिया आवंटित
उन्नाव। जिले को 2650 एमटी इफ्को यूरिया का आवंटन हो गया है। जिला कृषि अधिकारी कुलदीप मिश्रा ने बताया कि शनिवार को सोनिक यार्ड में रैक लग जाएगी। जिसके बाद उसे समितियों में भेजा जाएगा। बताया कि निजी कंपनी की 250 एमटी यूरिया दुकानों को भेज दी गई है। बताया कि यूरिया का पर्याप्त स्टाक हो गया है। किसानों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। जिला कृषि अधिकारी के मुताबिक, सहायक निबंधक के पास 232 एमटी यूरिया का स्टाक गोदाम में रखा था जिसे भी समितियों को भेज दिया गया है। (संवाद)