{"_id":"6a8b4b7d382d5d9ae6096240","slug":"martyr-gulab-singh-lodhi-remembered-on-martyrdom-day-unnao-news-c-221-1-sknp1054-156290-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: बलिदान दिवस पर शहीद गुलाब सिंह लोधी को याद किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: बलिदान दिवस पर शहीद गुलाब सिंह लोधी को याद किया
विज्ञापन
फतेहपुर चौरासी। अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी का बलिदान दिवस रविवार को उनकी जन्मस्थली चंद्रिकाखेड़ा में मनाया गया। इस अवसर पर सांसद हरि साक्षी महाराज ने शहीद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। विधायक श्रीकांत कटियार और ब्लॉक प्रशासक मनोज निषाद ने भी शहीद को नमन किया। सांसद हरि साक्षी महाराज ने शहीद गुलाब सिंह लोधी के बलिदान को अविस्मरणीय बताया। उन्होंने कहा कि गुलाब सिंह लोधी का जन्म 1903 में हुआ था। उन्होंने झंडा सत्याग्रह में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 23 अगस्त 1935 को लखनऊ के अमीनाबाद पार्क में अंग्रेजों की कड़ी घेराबंदी के बावजूद उन्होंने तिरंगा फहराया। इस साहसिक कार्य के बाद वे अंग्रेजों की गोली का शिकार होकर शहीद हो गए। देश उनके त्याग को कभी नहीं भुला पाएगा। इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों पर भी निशाना साधा। कार्यक्रम में शहीद के परिजन महादेव, सियादुलारी, सूबेदार, मुकेश कुमार और राजाराम को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। ग्राम प्रशासक माया देवी भी मौजूद रहीं।
-- --
जंगेनगर चौराहे से निकाली गई तिरंगा यात्रा
चकलवंशी। अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी के बलिदान दिवस पर जंगेनगर चौराहे पर लगी प्रतिमा का माल्यार्पण कर तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा बीस गांव का भ्रमण कर प्रतिमा स्थल पर समाप्त हुई। मुख्य अतिथि सदर विधायक पंकज गुप्ता ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको याद किया। इस मौके पर आयोजक राजेश राजपूत, श्रीराम, वीरेंद्र कुमार, गंगा प्रसाद व सुधीर राजपूत आदि मौजूद रहे।