फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Checking at seed shops, took 30 samples

बीज दुकानों पर छापा, कई दुकान बंद करके भागे

Wed, 27 Jul 2022 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Checking at seed shops, took 30 samples
उन्नाव। कृषि विभाग की पांच टीमों ने बीज की दुकानों पर चेेकिंग की। इस दौरान 66 दुकानों में जांच कर 30 नमूने लिए गए। दुकान बंद करने में छह दुकानदारों को नोटिस दी गई है।
विज्ञापन

उपकृषि निदेशक डॉ. मुकुल तिवारी ने सदर, जिला कृषि अधिकारी कुलदीप मिश्रा ने हसनगंज व बांगरमऊ, जिला कृषि रक्षा अधिकारी विकास शुक्ला ने सफीपुर, भूमि संरक्षण अधिकारी अशोक कुमार ने बीघापुर और उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी विकास किशोर ने पुरवा तहसील क्षेत्र की दुकानों में चेकिंग की। संदिग्ध स्टॉक मिलने पर बीज के 30 नमूने लिए।
विज्ञापन

इस दौरान मौर्या बीज भंडार हरी चौराहा, केशव बीज भंडार हैदराबाद, जय मां दुर्गा बीज भंडार औरास, मौर्या किसान सेवा केंद्र औरास, किसान बीज भंडार एवं कीटनाशक केंद्र हरी चौराहा एवं जय बालाजी कृषि सेवा केंद्र चकलवंशी के संचालक दुकान बंद करके चले गए। इस पर सभी दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि नमूनों को परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed