फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Charge sheet to meter reader, JE and SDO in Shubham suicide case

Unnao News: शुभम खुदकुशी प्रकरण में मीटर रीडर, जेई व एसडीओ को आरोपपत्र

Mon, 14 Oct 2024 02:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
Charge sheet to meter reader, JE and SDO in Shubham suicide case
उन्नाव। ज्यादा बिल आने पर कुशलपुर के शुभम द्वारा की गई आत्महत्या के मामले में तीन सदस्यीय जांच टीम ने मीटर रीडर, जेई व एसडीओ को आरोपपत्र जारी किया है। टीम ने सोमवार तक स्पष्टीकरण देने के आदेश दिए हैं। इसके बाद रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को दी जाएगी।
विज्ञापन

अचलगंज के कुशलपुर निवासी शुभम ने नौ अक्तूबर को ज्यादा बिजली बिल आने से परेशान होकर खुदकुशी कर ली थी। इसके बाद मुख्य अभियंता रामप्रीत प्रसाद ने जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की थी। टीम में एक्सईएन प्रथम हेमेंद्र सिंह, एसडीओ बांगरमऊ राम इकबाल व लेखाकार सौरभ साहू को शामिल किया था। मुख्य अभियंता ने अधिकारियों को दो दिन में बिल में त्रुटियों के संबंध में जांच करके रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए थे। टीम ने जल्द रिपोर्ट देने के लिए दस अक्तूबर को ही जांच शुरू कर दी थी। एक्सईएन, एसडीओ व लेखाकार के साथ गोकुलबाबा स्थित विद्युत वितरण खंड द्वितीय कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने ऑनलाइन ही बिलिंग का डेटा चेक किया था। शनिवार को भी दशहरे की छुट्टी पर एक्सईएन कार्यालय में रहकर जांच की गहनता से अध्ययन करते रहे।
विज्ञापन

विभागीय सूत्रों की माने तो मामले में शुभम के घर में मीटर रीडिंग करने वाला रीडर भी जांच टीम के निशाने पर है। रीडर के साथ अवर अभियंता व एसडीओ को आरोपपत्र जारी किए गए हैं। तीनों को निर्देश दिए गए हैं कि सोमवार तक प्रकरण में अपना स्पष्टीकरण दें। एक्सईएन हेमेंद्र सिंह ने बताया कि जांच तेजी के साथ पूरी की जा रही है। जल्द जांच पूरी करके रिपोर्ट मुख्य अभियंता को भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



एक्स पर निलंबन, पत्र अभी भी नहीं मिला
मालूम हो कि मामले में ऊर्जा मंत्री एके शर्मा एक्स पर पोस्ट के जरिए एक्सईएन सूर्योदय कुमार वर्मा, एसडीओ बंथर रवि यादव व जेई अचलगंज आशीष सिंह को निलंबित करने की जानकारी दे चुके हैं लेकिन विभागीय सूत्र अभी तक निलंबन संबंधी पत्र न आने की बात कह रहे हैं। वहीं, मामले में ऊर्जा मंत्री एसडीओ व जेई पर एफआईआर दर्ज कराने की भी बात कह चुके हैं लेकिन किसी भी थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है। जानकार लगातार तीन दिन छुट्टी होने को इसका एक कारण बता रहे हैं। उधर, नाम न छापने की शर्त पर विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि विभाग के मंत्री की एक्स पर की गई पोस्ट का सीधा मतलब है कि निलंबन हो गया है। रही पत्र की बात तो वो भी एक, दो दिन में आ जाएगा। लगातार छुट्टी होने से हो सकता है कि जारी करने का समय न मिल पाया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed