{"_id":"66f694229f06266da90659bc","slug":"central-information-commissioner-heard-rti-related-to-memu-operation-unnao-news-c-221-1-sknp1055-120405-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: केंद्रीय सूचना आयुक्त ने की मेमू संचालन से जुड़ी आरटीआई की सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: केंद्रीय सूचना आयुक्त ने की मेमू संचालन से जुड़ी आरटीआई की सुनवाई
विज्ञापन
उन्नाव। केंद्रीय सूचना आयुक्त ने लंबे समय से बंद चल रही मेमू ट्रेनों के संचालन संबंधी जनसूचना अधिकार (आरटीआई) के तहत मांगी की सूचना पर सुनवाई की। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में लखनऊ डीआरएम व आरटीआई मांगने वाले अधिवक्ता भी जुड़े।
नवाबगंज विकासखंड की ग्राम पंचायत जैतीपुर निवासी विनय यादन्ने बताया कि वह उन्नाव में वकालत करते हैं। काम के सिलसिले में लखनऊ भी जाना पड़ता है। लखनऊ-कानपुर रूट पर कोरोनाकाल से बंद चल रही एक दर्जन से अधिक मेमू के संचालन के लिए पूर्व सांसद आरके चौधरी के माध्यम से रेल मंत्री को पत्र भेजा था। सुनवाई न होने पर 14 फरवरी 2023 में रेलवे बोर्ड नई दिल्ली में आरटीआई दाखिल की। जवाब न मिलने पर रेलवे बोर्ड के पीआरओ के यहां अपील की। वहां से भी जवाब न मिलने पर 30 जून 2023 को केंद्रीय सूचना आयुक्त से अपील की। केंद्रीय सूचना आयुक्त विनोद कुमार तिवारी ने जिला प्रशासन को पत्र भेजकर 26 सितंबर को कांफ्रेंसिंग की व्यवस्था कराने के आदेश दिए। गुरुवार को प्रशासन द्वारा एनआईसी में कराई गई कांफ्रेंसिंग में अधिवक्ता विनय यादव उपस्थित रहे। डीआरएम ने बताया कि दो जोड़ी ट्रेनें अभी चलाई गई हैं। इस रूट पर ट्रैक मरम्मतीकरण चल रहा है। इस कारण से सभी ट्रेनें नहीं चल रही हैं। भविष्य में संचालन के लिए अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। विनय यादव ने बताया कि वीडियो कांफ्रेंसिंग में संतोषजनक जवाब नहीं मिला है। वह आगे भी मेमू संचालन के लिए प्रयास करते रहेंगे।