फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Unnao Road Accident, two people died

Unnao Road Accident: हाईवे पर कार की टक्कर से बाइक सवार, नाना व नाती की मौत, दामाद गंभीर

Tue, 02 Aug 2022 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Tue, 02 Aug 2022 12:24 AM IST
सार

यूपी के उन्नाव जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार नाना और नाती की मौत हो गई। जबकि दामाद गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
Unnao Road Accident, two people died
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उन्नाव जिले में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार नाना और नाती की मौत हो गई जबकि दामाद घायल हो गया। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर भाग गया। कार में उत्तर प्रदेश शासन लिखा है। पुरवा कोतवाली क्षेत्र के मरोईनैनपुर निवासी देशराज उर्फ नन्हक्के (60) रविवार को अजगैन कोतवाली क्षेत्र के टिकवामऊ निवासी बेटी लक्ष्मी के घर नागपंचमी की त्योहारी देने गए थे।

विज्ञापन


सोमवार सुबह वह दामाद कैलाश (35) व नाती शिवा (11) के साथ बाइक से दही थानाक्षेत्र के कटरा गांव में ब्याही दूसरी बेटी शैली के घर जा रहे थे। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर दही थानाक्षेत्र में पावर हाउस के पास लखनऊ से कानपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे में बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर से गुजरे पुरवा सीओ विक्रमाजीत सिंह ने एंबुलेंस को फोन किया। देरी होने पर घायलों को अपनी गाड़ी से जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने शिवा को मृत घोषित कर दिया जबकि पिता कैलाश और नाना देशराज को कानपुर हैलट रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

देशराज ने हैलट में दम तोड़ दिया। हादसे में नाना व नाती की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि कार थाने में खड़ी कराई गई है। चालक लखनऊ के एलडीए कालोनी का रहने वाला है। लखनऊ पुलिस से मदद ली जा रही है।

हाईवे पर कार की टक्कर से बाइक सवार नाना व नाती की मौत से परिजन बदहवास हैं। हादसे के बाद इमरजेंसी वार्ड में स्ट्रेचर न मिलने पर सीओ घायल शिवा को गोद में ही लेकर डॉक्टर के पास पहुंच गए। लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। इकलौते बेटे के साथ पिता की मौत व पति कैलाश की हालत गंभीर होने की खबर लक्ष्मी को मिलते ही वह बेहोश हो गई। होश आने पर वह कभी बच्चे को याद करती तो कभी पिता को। पति कैलाश को बचाने के लिए भगवान से प्रार्थना करती रही। मृतक शिवा की छोटी बहन मोहिनी इन सबसे अंजान थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed