{"_id":"656f575b25d860a8570b86c6","slug":"capture-of-200-bigha-leased-land-of-ganga-katri-unnao-news-c-12-1-knp1074-499071-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: गंगा कटरी की 200 बीघा पट्टे की भूमि पर कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: गंगा कटरी की 200 बीघा पट्टे की भूमि पर कब्जा
Tue, 05 Dec 2023 10:31 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Tue, 05 Dec 2023 10:31 PM IST
विज्ञापन
बांगरमऊ। क्षेत्र की ग्राम पंचायत कटरी गदनपुर आहार के गरीब भूमिहीन पट्टाधारकों की करीब 200 बीघा गंगाकटरी की खेती पर कानपुर के लोगों ने कब्जा कर रखा है। भूमि पट्टाधारकों ने डीएम से शिकायत की है। डीएम ने अवैध कब्जे हटवाने के निर्देश दिए हैं।
तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत कटरी गदनपुर आहार के भूमिहीन पट्टा धारक गोविंद, सुरेश, रमेश, राकेश, लालाराम, गोपाल, घासी और विश्वंभर आदि किसानों सोमवार को डीएम अपूर्वा दुबे को शिकायती पत्र दिया है। बताया कि वर्ष 2019 में करीब सौ भूमिहीन खेतिहर मजदूरों को ग्राम समाज की दो सौ बीघा सरकारी जमीन का पट्टा किया गया था। बताया कि इस जमीन पर गंगा नदी के दूसरी तरफ कानपुर जिले के कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा है।
आरोप लगाया कि कब्जा करने वाले लोग इस जमीन को फर्जी तरीके से कानपुर बिल्हौर तहसील की सीमा में बताकर, खेती नहीं करने देते हैं। बताया कि शिकायत पर 2019 में तत्कालीन एसडीएम के आदेश पर बांगरमऊ और बिल्हौर तहसील की राजस्व टीमों ने पुलिस बल की मौजूदगी में कानपुर और उन्नाव की गंगा कटरी का सीमांकन करते हुए पट्टाधारकों को कब्जा भी दिलाया था। वहीं कब्जेदारों ने फसल नष्ट कर दी थी। डीएम ने एसडीएम को पट्टे की जमीन को कब्जा मुक्त कराकर किसानों को देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -
कटरी गदनपुर आहार के किसानों ने अवैध कब्जे की शिकायत की है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। - शुभम यादव, एसडीएम