फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Bullet train track will be 30 feet higher than the ground

जमीन से 30 फीट ऊंचा होगा बुलेट ट्रेन का ट्रैक

Fri, 02 Apr 2021 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Bullet train track will be 30 feet higher than the ground
हसनगंज तहसील सभागार में आयोजित बैठक में ग्रामीणों को जानकारी देते एसडीएम प्रदीप वर्मा। - फोटो : UNNAO
उन्नाव/हसनगंज। नई दिल्ली से वाराणसी के बीच बुलेट ट्रेन दौड़ाने की योजना का खाका तैयार हो गया है। बुलेट ट्रेन दौड़ाने के लिए बिछाया जाने वाला रेलवे ट्रैक एलीवेटेड और जमीन से 30 फिट (लगभग 10 मीटर) ऊंचा होगा। इसके लिए पुलों का निर्माण कराया जाएगा। इससे ग्रामीणों को किसी प्रकार और न ही पर्यावरण को कोई नुकसान पहुंचेगा।
विज्ञापन

मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी बुलेट ट्रेन परियोजना में जनपद भी शामिल किया गया है। इस परियोजना में नई दिल्ली से वाराणसी के बीच बुलेट ट्रेन दौड़ाई जानी है। इस ट्रेन के लिए अलग हाई स्पीड रेलवे लाइन बिछाई जाएगी। यह लाइन जनपद की तीन तहसीलों बांगरमऊ, सफीपुर व हसनगंज के 44 गांवों से गुजरेगी।
विज्ञापन

इसमें हसनगंज के 19 गांवों को जमीन आ रही है। शुक्रवार को हसनगंज तहसील सभागार में एसडीएम प्रदीप वर्मा और कंसल्टेंट एजेंसी के मैनेजर पीयूष उपाध्याय ने इन गांवों के ग्रामीणों के साथ बैठक की। एसडीएम व मैनेजर ने ग्रामीणों को बताया कि बुलेट ट्रेन के लिए एलीवेटेड ट्रैक (जमीन से ऊंचा) बनाया जाएगा। यह जमीन से 30 फिट ऊंचाई पर होने के कारण खेतों को बहुत ज्यादा नुकसान नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

केवल पुल निर्माण के लिए पिलर बनाने के लिए ही जमीन की आवश्यकता होगी। कुछ ग्रामीणों ने एलीवेटेड ट्रैक निर्माण से उनके गांवों को जोड़ने वाले मार्गों के बंद होने की आशंका जताई तो मैनेजर ने ऐसा न होने का जवाब देकर ग्रामीणों की आशंकाओं का समाधान किया।
मैनेजर ने बताया कि एलीवेटेड ट्रैक आगरा एक्सप्रेसवे के नजदीक से निकाला जाएगा। इस कारण यह आबादी से दूर होगा। इससे किसानों के घरों को नुकसान नहीं पहुंचेगा। पर्यावरण को भी संरक्षित करते हुए ट्रैक का निर्माण कराया जाएगा। इस दौरान तहसीलदार निधि पांडेय व नायब तहसीलदार मंजुला मिश्रा भी मौजूद रहीं।
---
इन गांवों से गुजरेगा एलीवेटेड ट्रैक
बांगरमऊ तहसील-सिरधरपुर एहतमाली, सिरधरपुर गैर एहतमाली, सुपापुर, रसूलपुर मझिगवां, आलमऊ सराय, महाराजपुर, देवखरी, बहलोलपुर, फतेहपुर खालसा, गोल्हुवापुर, जगटापुर, रघुरामपुर, हैबतपुर, नसीरपुर भिक्खन, खंभौली, कबीरपुर, भगवानपुर, जोगीकोट, गढ़ा, रसूलपुर रूरी व शादीपुर।

सफीपुर तहसील-गौरियाकला, नवाबाद ग्रंट, धोलौवा व कुरसठ।
हसनगंज तहसील-दिपवल, धानमऊछरेहटी, लोधाटीकुर, कबरोई, अटिया, इनायतपुर बर्रा, मिर्जापुर अझगांव, हाजीपुर गोसा, मैनी, गहरावां, सहदोई, बरादेव, शाहपुर तोंदा, ताला सराय, पिछवाड़ा, कुरारा, पिलखना रसीदपुर, मटरिया व अलियारपुर।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed