फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Bulldozer runs on market built on village community land

Unnao News: ग्राम समाज की भूमि पर बनी मार्केट पर चला बुलडोजर

Sun, 08 Sep 2024 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Bulldozer runs on market built on village community land
मौरावां। पुरवा-मौरावां मार्ग पर आवासीय पट्टा और ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा करके बनाई गईं 22 दुकानों व अन्य निर्माण पर तहसील प्रशासन ने शनिवार को बुलडोजर चला दिया। खाली कराई गई भूमि की कीमत 1.35 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन

पुरवा तहसील के बसहा तिराहा पर करीब 100 से अधिक दुकानें हैं। भूमि पुरवा ब्लाक की मुरैता ग्राम पंचायत की है। यहीं पर भूमि नंबर 217 ग्राम समाज की है। इस पर करीब 20 साल पहले बनाई गई दुकानों को अवैध बताते हुए ग्राम पंचायत ने तहसील में बेदखली का वाद दायर किया था। अवैध कब्जेदारों को 15 दिन पहले नोटिस देकर कब्जा हटाने का आदेश दिया था।
विज्ञापन

कब्जेदारों के स्वयं कब्जा न हटाने पर शनिवार को एसडीएम उदित नारायण सेंगर की मौजूदगी में तहसील प्रशासन ने 22 दुकानों को बुलडोजर से ढहा दिया। कब्जेदारों ने विरोध करने का प्रयास किया लेकिन कई थानों का पुलिस बल मौजूद होने से कोई आगे नहीं आया। एसडीएम ने बताया कि यहां कुछ लोग छोटे-छोटे घर बनाकर रह रहे थे, वह बेघर न हों इसलिए उन्हें छोड़ा गया है। किसी के साथ कोई पक्षपात नहीं किया गया है। तहसीलदार साक्षी राय, मर्दन सिंह, ममता व निशांत वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed