{"_id":"5da8c08a8ebc3e012f282127","slug":"brother-of-property-dealer-found-in-pond-brother-feared-murder-unnao-news-knp5203881174","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में मिला प्रापर्टी डीलर का शव, भाई ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में मिला प्रापर्टी डीलर का शव, भाई ने जताई हत्या की आशंका
विज्ञापन
शहर के ईदगाह मोहल्ले में प्रापर्टी डीलर के तालाब में डूबने की सूचना पर जांच करती पुलिस।
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। सदर कोतवाली के मोहल्ला ईदगाह में संदिग्ध हालात में प्रापर्टी डीलर तालाब में गिर गया। मोहल्ले के लोगों की सूचना पर पहुंची यूपी 100 पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कराई, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। गुरुवार सुबह पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई। दो घंटे के प्रयास के बाद युवक का शव तालाब से बाहर निकाला जा सका। हालांकि भाई ने हत्या के बाद शव को तालाब में फेंकने का आरोप लगाया है।
शहर के मोहल्ला जवाहर नगर निवासी टीटू यादव (40) पुत्र रामभरोसे, अविवाहित था। वह प्रापर्टी डीलिंग का काम करता था। बुधवार शाम वह ईदगाह मोहल्ला स्थित तालाब गया था। संदिग्ध हालात में वह तालाब में गिर गया। गुरुवार सुबह सदर चौकी इंचार्ज शैलेंद्र सिंह ने गोताखोरों की मदद ली। टीटू की जेब से मिले मोबाइल का सिम निकाल कर परिचितों और परिजनों से संपर्क कर सूचना दी गई। भाई गुड्डू ने बताया कि बुधवार शाम टीटू घर से निकला था। देर रात तक न लौटने पर फोन मिलाया तो मोबाइल स्विच आफ था। शव की पहचान होने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार टीटू की मौत डूबने से हुई है। उसके सिर में चोट के निशान मिले हैं। सदर चौकी इंचार्ज शैलेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
मुंह से खून, भाई ने जताया हत्या का शक
ईदगाह मोहल्ला में टीटू का शव तालाब में मिलने की सूचना पर पहुंचे गुड्डू ने बताया कि भाई के मुंह से खून निकल रहा था। उसके पेट में भी चोट के निशान मौजूद थे। गुड्डू ने भाई की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।