फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Brother and sister consumed poison following a dispute between them.

Unnao News: आपसी विवाद के बाद भाई-बहन ने खाया जहर

Mon, 28 Sep 2026 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Brother and sister consumed poison following a dispute between them.
बांगरमऊ (उन्नाव)। पंचूपुरवा गांव में भाई-बहन में आपसी विवाद के बाद दोनों ने घर में रखा जहर खा लिया। उल्टियां शुरू होने पर परिजन दोनों को स्वास्थ्य केंद्र लाए, जहां डॉक्टर ने किशोर की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर किया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के पंचूपुरवा गांव निवासी सुरेंद्र कुमार की बेटी अंशिका (14) और भाई सूरज (16) का रविवार दोपहर आपस में झगड़ा हो रहा था। झगड़ा के बाद दोनों में मारपीट हुई तो परिजन ने उन्हें डांट दिया। नाराज भाई-बहन ने घर में रखा जहर खा लिया। उल्टियां शुरू होने पर बड़ा भाई उमाशंकर दोनों को स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचा। अंशिका ने बताया कि उसने थोड़ा ही खाया था, जबकि भाई ने अधिक जहर खाया है। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने सूरज की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाल अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed