फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Broken wire and three poles due to dumper collision

Unnao News: डंपर की टक्कर से टूटे तार और तीन पोल

Tue, 13 Jun 2023 11:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Tue, 13 Jun 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Broken wire and three poles due to dumper collision
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनिक। हाईवे पर सोनिक मोड़ के पास सोमवार देर रात लखनऊ से कानपुर जा रहे डंपर का हाइड्रोलिक खराब होने से उसका डाला उठ गया। बिजली की लाइन में फंसने से तार और तीन पोल भी टूट गए। कई गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इसी दौरान सड़क पर गिरे तार में फंसकर बाइक जीजा व साला घायल हो गए। पुलिस ने चालक को डंपर सहित पकड़ लिया। बिजली विभाग के जेई ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
झांसी जिले के लोहर गांव निवासी चालक सुख सिंह सोमवार देर रात लखनऊ से कानपुर की ओर खाली डंपर लेकर जा रहा था। हाईड्रोलिक खराब होने से डंपर का डाला उठ गया और सोनिक मोड़ के पास बिजली के तार में फंस गया। इससे तार और तीन पोल टूट गए। सड़क पर टूटकर गिरे तार में फंसकर बाइक सवार अजगैन कोतवाली क्षेत्र के बिचपरी निवासी राजकुमार (30) और सोनिक निवासी साला रवि (28) घायल हो गए।
विज्ञापन

डंपर सहित भाग रहे चालक को पुलिस ने दही थानाक्षेत्र में कटरा मंदिर के पास पकड़ लिया। बाद में बिजली विभाग के कर्मचारी भी पहुंच गए। जेई विजयपाल यादव की तहरीर पर पुलिस ने चालक और गाड़ी नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। जेई के मुताबिक करीब दो लाख का नुकसान हुआ है। थानाध्यक्ष अनुराग सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर चालक के साथ डंपर नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed