फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Broken stones in drains should not become a problem during rain

Unnao News: बारिश में मुसीबत न बन जाएं नालों के टूटे पत्थर

Mon, 07 Jul 2025 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Mon, 07 Jul 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Broken stones in drains should not become a problem during rain
उन्नाव। शहर के मुख्य मार्गों से लेकर गलियों तक नाले-नालियों के टूटे पत्थर बारिश के दौरान लोगों के लिए हादसे का कारण बन सकते हैं। बारिश शुरू होने के बाद भी नगर पालिका प्रशासन ने टूटे पत्थरों को नहीं बदलवाया है। ऐसे में वाहन सवारों के हादसों का शिकार होने की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन

-------------

फोटो-13-सुंदर टाॅकीज तिराहे पर टूटे पत्थर के पास से निकलता बाइक सवार। संवाद
केस-1
जान बचाकर वाहन सवारों को करना पड़ता है आवागमन

शहर के व्यस्ततम सुंदर टाॅकीज तिराहे पर यह टूटा पत्थर लोगों के आवागमन के लिए मुसीबत बना है। लोगों ने कई बार इसकी मरम्मत की मांग उठाई, लेकिन अब तक सुनवाई नहीं हुई। इस रास्ते से काफी वाहन निकलते हैं। वाहन सवार किसी तरह से इन टूटे नालों से बचकर निकलते रहते हैं। आने वाले समय में और बारिश होगी, जिससे यह टूटा पत्थर बड़े हादसे का कारण बन सकता है।
विज्ञापन


----
फोटो-14-कृष्णानगर से मोतीनगर जाने वाले मार्ग के टूटे पत्थर से निकलता बाइक सवार। संवाद
केस-2
ईओ से मांग करने के बाद भी नहीं बदला गया पत्थर

कृष्णानगर से मोतीनगर को जोड़ने वाले इस मार्ग पर बनी नाली पर एक तरफ तो पूरे पत्थर नहीं लगे हैं। दूसरी ओर जो दो पत्थर लगे हैं, उनमें से टूटा हुआ है। शार्टकट रास्ता होने से अधिकांश लोग इसी से आवागमन करते हैं। बारिश के दौरान जब नाली के ऊपर से पानी बहने लगता है, तो वाहन सवारों को आने जाने में परेशानी होती है। पूर्व में क्षेत्रीय लोगों ने ईओ से नाली पर सही पत्थर रखवाने की मांग की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


----
फोटो-15-आवास विकास कालोनी में फुटपाथ पर बने नाले का क्षतिग्रस्त पत्थर। संवाद
केस-3
फुटपाथ पर बने नाले का टूटा पत्थर दे रहा हादसों को आमंत्रण
आवास विकास काॅलोनी में फुटपाथ पर बने नाले पर रखे इस पत्थर का एक तरफ का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। नगर पालिका प्रशासन द्वारा इसे दुरुस्त न कराए जाने के कारण इसका दायर बढ़ता जा रहा है। फुटपाथ के दोनों तरफ काफी संख्या में दुकानें हैं। इससे यहां पर खरीदारी करने वालों की हमेशा भीड़ रहती है। लोग बच्चों के साथ यहां पर आते हैं। ऐसे में यह टूटा पत्थर किसी भी दिन बड़े हादसे का कारण बन सकता है।

----
यहां पर टूटे हैं पत्थर
आदर्श नगर, शिव नगर, पीतांबर नगर, लोकनगर, गांधी नगर, हिरन नगर, आजाद नगर आदि
----

जल्द होगा सुधार

टूटे पत्थरों की मरम्मत कराई जा रही है। कई स्थानों पर बदलवाए भी गए हैं। जहां सुधार नहीं हो पाया है जल्द ही दुरुस्त करा दिया जाएगा।
एसके गौतम, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed