{"_id":"952f539c585785bf4c49a1fb51f6d286","slug":"bordered-by-the-bsa-and-the-teachers-of-the-finance-and-accounting-officer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीचरों ने बीएसए और वित्त एवं लेखाधिकारी का किया घेराव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीचरों ने बीएसए और वित्त एवं लेखाधिकारी का किया घेराव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Thu, 05 Feb 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। शिक्षामित्र से सहायक अध्यापक बनने वालों को लेखा कार्यालय के कर्मचारियों की हीलाहवाली के चलते वेतन नहीं जारी हो पाया है। शिक्षक विधायक के विरोध के बाद लेखाधिकारी ने 15 फरवरी तक खाते में वेतन भेजने की बात कही।
विज्ञापन
एक अगस्त 2014 को शिक्षामित्रों के प्रथम बैच का सहायक अध्यापक के पद पर समायोजन किया गया था। इसमें जिले के 517 शिक्षामित्र समायोेेजित किए गए थे।
शासन का आदेश था कि जो शिक्षामित्र समायोजित होकर टीचर बनाए जा रहे हैं उनके अभिलेखों का सत्यापन होने के बाद उनके खाते में तत्काल वेतन जारी कर दिया जाए, लेकिन सात माह बीतने के बाद अभी तक उनके खाते में एक रुपया भी नहीं पहुंचा, जबकि कई शिक्षामित्रों के दो तो कई के तीन सत्यापन होकर बीएसए कार्यालय आ चुके हैं। बीएसए ने आपने कार्यालय से ऐसे टीचरों की कार्यवाही पूरी कराकर लेखा कार्यालय भी भेज दी है। उसके बाद भी वेतन जारी नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
वेतन न मिलने से नाराज टीचर पहले शिक्षक विधायक राजबहादुर सिंह चंदेल के आवास पहुंचे। टीचरों ने अपनी समस्या उन्हें बताई। उसके बाद शिक्षक विधायक की अगुवाई में टीचरों ने बीएसए कार्यालय में समस्या बताई।
विज्ञापन
यहां शिक्षक विधायक राजबहादुर सिंह चंदेल ने कहा कि कई ऐसे शिक्षामित्र हैं जिनका समायोजन होने के बाद उन्हें मुख्यालय से पचास किलोमीटर की दूरी पर विद्यालय दे दिया गया है। ऐसे में वेतन न मिलने से उन्हें दिक्कतें आ रही हैं। इसलिए जल्द से जल्द वेतन दिलाया जाए। यह भी कहा कि जो टीचर दूर विद्यालय में पढ़ा रहे हैं और उन्हें वेतन नहीं मिल रहा है। इसका मुद्दा विधानसभा में भी उठाया जाएगा।
आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राकेश बाजपेई ने लेखाधिकारी को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 15 फरवरी तक खातों में नहीं पैसा नहीं पहुंचा तो टीचर आंदोलन करेगा। उनका कहना था कि यदि स्टाफ नहीं तो हमें अवगत कराओ हम अपने लोगों को लेखा कार्यालय में लगाकर टीचर हित में कार्य कराएंगे।
उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय ने कहा कि यदि निर्धारित समय पर वेतन न निर्गत हुआ तो शिक्षक संघ कंधे से कंधा मिलाकर पुरजोर लड़ाई लड़ेगा। शिक्षक नेता सत्यदेव सिंह ने भी टीचरों को वेतन न मिलने का विरोध किया। इस दौरान राजेश दीक्षित, अजय प्रताप सिंह, तारा सिंह यादव, रमेशचंद्र द्विवेदी, रेखा देवी, संतोष कुमार, चंद्रेश, रामप्रकाश, महिपाल सिंह, विष्णुपाल सिंह, राजकिशोर, अंजू देवी आदि मौजूद रहीं।