फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Bloody body of an old woman who had gone to guard the crops foundBloody body of an old woman who had gone to guard the crops found

Unnao News: फसल की रखवाली करने गई वृद्धा का मिला लहूलुहान शव

Tue, 04 Feb 2025 12:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Bloody body of an old woman who had gone to guard the crops foundBloody body of an old woman who had gone to guard the crops found
पुरवा। फसल की रखवाली करने गई वृद्धा खेत में लहूलुहान हालत में मृत मिली। शरीर पर गहरे जख्म मिलने से परिजन जंगली सुअर के हमले की आशंका जता रहे हैं। हालांकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

पुरवा कोतवाली के बस्तीखेड़ा गांव निवासी रामश्री (57) पत्नी मुन्नीलाल रविवार देर शाम घर से 100 मीटर दूर खेत पर गेहूं और सरसों की फसल की रखवाली करने गई थी। सुबह देर तक घर न लौटने पर बेटा राहुल खेत गया तो मां को मृत पाया। राहुल के अनुसार, क्षेत्र में जंगली सुअरों का आतंक है। झुंड में चलते हैं और रातों-रात फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं। भगाने पर अक्सर हमलावर हो जाते हैं। राहुल के अनुसार, शरीर में कई जगह चबाने और हमला करने के निशान हैं। शव के आसपास भी खुर के निशान मिले हैं। कोतवाल अमरनाथ यादव ने बताया कि जंगली सुअर के हमले से वृद्धा की मौत होने की बात बताई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed