फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Blocked to arrest the tractor driver who crushed the child

Unnao News: बच्चे को कुचलने वाले ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी के लिए लगाया जाम

Sun, 11 Jun 2023 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Blocked to arrest the tractor driver who crushed the child
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सफीपुर। ननिहाल में घर के बाहर खेल रहे बच्चे की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत की घटना में नामजद चालक की गिरफ्तारी न होने से नाराज लोगों ने उन्नाव-हरदोई मार्ग के चकलवंशी चौराहा पर शव रख जाम लगा दिया। सूचना पर दो थानों का फोर्स पहुंचा और परिजनों को समझाने का प्रयास किया लेकिन परिजन नहीं माने। माखी एसओ ने 24 घंटे में चालक की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, परिजन शांत हुए। इस दौरान करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। माखी थानाक्षेत्र के मेथीटीकुर गांव निवासी राहुल की पत्नी रागिनी, एक सप्ताह पहले बेटे अर्पित (7) के साथ मायके टेनई गांव में पिता मेड़ेलाल के यहां आई थी। नौ जून को खेलने के दौरान ट्रैक्टर से कुचलकर अर्पित की मौत हो गई थी। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर सहित भाग निकला था। मृतक के नाना की तहरीर पर पुलिस ने ट्रैक्टर चालक गुड्डू सिंह पर रिपोर्ट दर्ज की थी।
शनिवार देर शाम पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर गांव चले गए। रविवार सुबह तक नामजद आरोपी की गिरफ्तारी न होने से नाराज परिजनों ने सुबह 11 बजे चकलवंशी चौराहे पर बच्चे का शव रखकर जाम लगा दिया। मुख्य चौराहा जाम होने से उन्नाव-हरदोई मार्ग, बिठूर-परियर, मियागंज मार्ग और लखनऊ मार्ग से आवागमन कर रहे वाहन जाम में फंस गए। करीब तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया। सूचना पर सीओ ऋषिकांत शुक्ला, माखी थाना पुलिस और सफीपुर कोतवाल पवन सोनकर भी पहुंचे। सीओ ने परिजनों को 24 घंटे में चालक की गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। तब परिजन शांत हुए और दोपहर करीब 12:15 बजे शव को सड़क से उठाया और परियर घाट पर अंतिम संस्कार किया। बेटे की मौत से मां रागिनी, पिता राहुल सहित अन्य परिजन बेहाल हैं।
विज्ञापन

शव उठने के बाद पुलिस ने धीरे-धीरे वाहनों को निकलवाना शुरू किया। करीब एक घंटे बाद यातायात सामान्य हो पाया। इस दौरान राहगीरों को जाम में जूझना पड़ा। माखी थानाध्यक्ष वीर बहादुर सिंह ने बताया कि नामजद चालक की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed