फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Block charge to district level officers

Unnao News: जिलास्तरीय अधिकारियों को ब्लाक का चार्ज

Sat, 15 Jul 2023 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Sat, 15 Jul 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Block charge to district level officers
उन्नाव। खंड विकास अधिकारियों की कमी के कारण जिलास्तरीय अधिकारियों को ब्लाक का चार्ज दिया गया है। जिन जिले के अधिकारियों को चार्ज दिया गया है उनमें जिला कृषि अधिकारी व कृषि रक्षा अधिकारी शामिल हैं।
विज्ञापन


जिला कृषि अधिकारी कुलदीप मिश्रा को बिछिया का खंड विकास अधिकारी बनाया गया है। वहीं जिला कृषि रक्षा अधिकारी विकास शुक्ला को असोहा व हिलौली का चार्ज दिया गया है। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अमित सोनकर को मियागंज का बीडीओ बनाया गया है। वहीं औरास के बीडीओ मुनेश चंद्र को नवाबगंज के साथ गंजमुरादाबाद का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
विज्ञापन


इंसेट-1

एक साल से प्रभारी बीडीओ के सहारे चल रहा असोहा ब्लाक

असोहा। ब्लाक में एक वर्ष से स्थायी खंड विकास अधिकारी की तैनाती नहीं है। लगभग एक वर्ष से पुरवा खंड विकास अधिकारी डॉ. संतोष श्रीवास्तव को असोहा ब्लाक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। जब ब्लाक में फरियादी अपनी शिकायत या काम को लेकर ब्लाक पहुंचते थे तो बीडीओ अधिकांश पुरवा में ही मिलते थे। ऐसे में लोगों के काम नहीं हो पाते थे। इसकी पुनरावृत्ति फिर हुई है। शुक्रवार को एक बार फिर जिला कृषि रक्षा अधिकारी विकास शुक्ला को ब्लाक का अतिरिक्त प्रभार सौंप कर फिर से प्रभारी बीडीओ ही बनाया गया है। उन्हें हिलौली का भी चार्ज दिया गया है। वहीं ब्लाक प्रमुख की कुर्सी भी एक वर्ष से खाली पड़ी है। निर्वतमान ब्लाक प्रमुख बीतेंद्र यादव के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के बाद मामला उच्च न्यायालय में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

खानापूर्ति में निपटी जन चौपाल

बिछिया। दो ग्राम पंचायतों में जनसमस्याओं को लेकर आयोजित जनचौपाल खानापूरी में निपट गई। ग्राम पंचायत रामपुर खालसा में एडीओ पंचायत उदय वीर सिंह व अटेसुवा में एडीओ आईएसबी निर्मल कुमार यादव ने गांव पहुंचकर जन चौपाल लगाई। दोनों ग्राम पंचायतों में ग्रामीणों ने बताया कि जन चौपाल के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति ही गई। यहां पर लोगों को बुलाकर सिर्फ फोटो ही खिंचाई गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed